herzindagi
house plants for rainy season

घर में बारिश के कीड़ों को आने नहीं देंगे ये इंडोर प्लांट्स

बारिश का मौसम आते ही मच्छर और कीड़े-मकोड़े परेशान कर देते हैं। लेकिन इन इंडोर प्लांट्स की मदद से कीड़ों को भगाया जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2022-07-11, 14:12 IST

मानसून सीजन अपने साथ ढेरों कीड़े-मकोड़े लेकर आता है। जिस कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए इन दिनों सभी अलग-अलग तरीकों से मच्छरों और कीड़ों को भगाने की कोशिश में लग जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे कई हाउस प्लांट्स हैं, जिन्हें लगाकर आप बरसाती कीड़ों और मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं इन हाउस प्लांट्स के बारे में। जो न केवल आपके घर की खूबसूरती बढ़ाएंगे, बल्कि आपको कीड़े मकौड़ों से भी बचाएंगे।

लैवेंडर

Plants Which Keep Away Insects In Rainy Season

लैवेंडर का पौधा कीड़ों को भगाने के लिए बेहद कारगर साबित होता है। बारिश के दिनों में मेंढक सबसे ज्यादा परेशान करते हैं। ऐसे में लैवेंडर का पौधा मेंढक से छुटकारा पाने में मददगार होता है।

इसे भी पढ़ें-बीजों के अलावा पत्तों से भी उगा सकते हैं यह पौधे, जानिए

लेमन ग्रास

लेमन ग्रास की महक बेहद आकर्षक होती है। लेकिन यह पौधा कीड़ों और मच्छरों के आतंक से भी राहत देता है। ऐसे में आप बारिश के मौसम में लेमन ग्रास उगा सकते हैं। मच्छर और अन्य कीड़े मकोड़े इस पौधे की महक से दूर भागते हैं।

तुलसी

house plants for monsoon season

तुलसी के ढेरों फायदे हैं, जिनके बारे में हम सभी जानते हैं। लेकिन आपको बता दें कि बारिश के दिनों में तुलसी का पौधा कीड़ों और मच्छरों को घर में आने से रोकता है। ऐसे में आप बारिश के दिनों में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं।

गेंदा

गेंदा बेहद खिले और खूबसूरत फूलों में गिना जाता है। लेकिन मच्छरों के लिए यह दुश्मन की तरह है। इसकी खुशबू मच्छरों के अलावा उड़ने वाले कीड़ों को भी घर से दूर रखती है। ऐसे में बारिश के दिनों में आप इस फूल को अपने बगीचे या पोर्च में लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-अपने घर को इन इंडोर प्लांट्स की मदद से बनाएं खूबसूरत, गर्मियों में भी खूब खिलेंगे

रोजमैरी

rosemary plants for monsoon season

रोजमैरी पौधा का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। इस पौधे की लकड़ी में एक अलग तरह की खुशबू होती है, जो कॉकरोच, मेंढक और मच्छरों को घर में नहीं आने देता है।

लहसुन

जहां एक तरफ सेहत के लिए लहसुन बेहद फायदेमंद है, वहीं दूसरी तरफ यह कीड़ों का दुश्मन भी होता है। ऐसे में आप किचन गार्डनिंग के जरिए लहसुन का पौधा घर पर उगा सकती हैं।

पुदीना

house plants for monsoon season ()

बारिश के दिनों में बड़ी आसानी से पुदीने का पौधा उग जाता है। ऐसे में आप मच्छरों को भगाने के लिए पुदीना उगा सकते हैं, साथ ही अलग-अलग डिशेज बनाने में भी यह पौधा बड़े काम का साबित होता है।

नीम

नीम एक बेहद गुणकारी पौधा है। ऐसे में बारिश के दिनों में यह पौधा लगाना बेहद फायदेमंद होगा। नीम की पत्तियों को जलाने से कीड़े और मच्छर भाग जाते हैं, साथ ही नाम के ऑयल का इस्तेमाल आप हाथों पर कर सकते हैं, जिससे मच्छर नहीं काटते हैं।

तो ये थे ऐसे हाउस प्लांट्स, जिन्हें बारिश के मौसम में लगाना उगाना चाहिए। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।