यह कहना गलत नहीं होगा कि धनिया खाने के स्वाद को बदल देता है। यही कारण है कि लोग ज्यादातर इसका इस्तेमाल खाने में करते हैं। इसके अलावा खाने की गार्निशिंग करने के लिए भी धनिया डाला जाता है। लेकिन जो बात फ्रेश धनिया में है वो और कहां। इसी कारण से लोग घर में ही धनिया का पौधा उगाते हैं। लेकिन केवल धनिया का पौधा उगाने से आपका काम पूरा नहीं हो जाता है। क्योंकि पौधे की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। जो लोग पौधे की सही तरीके से देखभाल नहीं करते हैं, तो पौधा खराब हो जाता है। खासतौर पर गर्मियों के दौरान पौधा जल्दी खराब हो जाता है। क्या आप जानना चाहती हैं धनिया के पौधे की देखभाल करने का तरीका? साथ ही ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जो धनिया के पौधे को खराब होने से बचाती हैं? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
अगर आप घर पर आसानी से धनिया का पौधा उगाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको केवल धनिया के बीज की जरूरत होगी। आपको धनिया के बीज मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा आप चाहें तो ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं बीज से पौधा उगाने का तरीका? तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
आपको मिट्टी की नमी का खास ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा पुदीना का पौधा खराब हो जाएगा। सूखी मिट्टी पौधे के विकास को रोकती है। इसलिए आपको पौधे की मिट्टी का खास ख्याल रखना चाहिए। मिट्टी को छूकर देखें। इससे आपको पता चल जाएगा कि कहीं मिट्टी सूख तो नहीं गई है। चाहे वह धनिया का पौधा हो या अन्य ज्यादातर मामलों में मिट्टी के कारण पौधा खराब हो जाता है। धनिया के पौधे के लिए आपको केवल वाटर सॉल्यूबर फर्टिलाइजर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। मिट्टी का पीएच लेवल 6.5 होना चाहिए, जो थोड़ा सा एसिडिक होता है।(तुलसी का पौधा लगाने का तरीका)
इसे भी पढ़ें:बीजों के अलावा पत्तों से भी उगा सकते हैं यह पौधे, जानिए
धनिया के पौधे को अतिरिक्त पानी देने से यह खराब हो सकता है। इसलिए पौधे के लिए आपको पानी की सही मात्रा का उपयोग करना चाहिए। धनिया के पौधे को आपको सुबह शाम थोड़ा-थोड़ा पानी देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बदलते तापमान का पौधों पर बेहद असर पड़ता है। जिसके कारण पौधों को पानी देने की मात्रा में बदलाव आ जाता है। दिन के समय पौधों को सामान्य से थोड़ा अधिक पानी डालें।(मनी प्लांट केयरिंग टिप्स)
इसे भी पढ़ें:सिर्फ कटिंग से घर पर उगा सकते हैं पुदीना, जानिए कैसे
धनिया के पौधे को ज्यादातर फुल सन की आवश्यकता होती है। लेकिन अगर गर्मी ज्यादा है तो आपको इसे छाया वाली जगह पर रखना चाहिए। लेकिन धनिया के पौधे को कड़ी धूप यानी दिन के दौरान बाहर नहीं रखना चाहिए। इससे पौधा खराब हो सकता है और यह धनिया की सुगंध को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए आपको धनिया के पौधे का बेहद ध्यान रखना चाहिए।(एलोवेरा का पौधा लगाने का तरीका)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।