कहते हैं कि दुनिया की सभी भाषाओं में तीन शब्द बहुत ही प्यारे होते हैं। पहला प्यार के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द, दूसरा माफी के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द और तीसरा धन्यवाद के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द। ये तीनों ही शब्द बहुत यूनिक होते हैं और अगर भावनाओं के साथ कहे जाएं, तो व्यक्ति गदगद हो जाता है। इसमें से माफी और प्यार तो हम अधिकतर नहीं इस्तेमाल करते, लेकिन धन्यवाद तो लगभग हर स्थिति में बोलना पड़ता है।
अब अगर आपको भी किसी और भाषा में थैंक्यू बोलना पड़े, तो आप क्या करेंगे? यूनिवर्सल लेवल पर थैंक्यू बोलने के लिए अलग-अलग देश की भाषाओं के बारे में कुछ जानकारी तो होनी चाहिए। अब जो हिंदी में धन्यवाद और इंग्लिश में थैंक्यू होता है, वह जर्मन, फ्रेंच, कोरियन, स्पैनिश में क्या कहा जाता है? चलिए आज थोड़ी चर्चा इसी पर कर लेते हैं।
फ्रेंच - मर्सी (Merci)
मर्सी बोकू (merci beaucoup) का मतलब होता है बहुत-बहुत शुक्रिया। हालांकि, इसकी अंग्रेजी स्पेलिंग थोड़ी अलग है, लेकिन फिर भी इसे बोलने का तरीका बियोकूप नहीं बल्कि बोकू या बोकूप होता है।
इसे जरूर पढ़ें- आप भी सीख लीजिए 10 भाषाओं में हैलो बोलने का तरीका
जर्मन- डांके (Danke)
अगर आपको किसी को जर्मन में थैंक्यू बोलना है या बहुत-बहुत शुक्रिया कहना है, तो आप कहेंगे डांके शोन (danke schön), यहां भी श्योन नहीं शोन कहा जाता है। यूरोपीय भाषाओं में कुछ शब्द साइलेंट होते हैं।
कोरियन- घमसहामब्निदा (gamsahabnida)
हो सकता है कि इसका प्रनन्सिएशन एक बार में आपको समझ ना आए। इसे ऐसे बोलें - घम+सहाम+बिंदा। इस तरह तोड़कर आप कोरियन भाषा के कई शब्दों को बोलना सीख जाएंगे। कोरियन भाषाओं के कुछ शब्द थोड़े पेचीदा लग सकते हैं।
इंडोनेशिया- तेरीमा कसीह (Terima kasih)
इंडोनेशियन भाषा में बहुत-बहुत शुक्रीया कहने का तरीका थोड़ा अलग है। इसे आप हिंदी भाषा के सेंटेंस - 'तेरी मां कैसी है' से सीख सकते हैं। जिसे भी शुक्रिया करें उसका नाम इसके आखिर में लगा दें जैसे इंडोनेशियन भाषा में थैंक्यू अगर किसी सुमित नाम के व्यक्ति को कहना है तो कहें- तेरीमा कसीह सुमित।
जापान- आरिगात्तो (arigatō)
जापानी भाषा में आरिगातो या आरिगात्तो का शाब्दिक अर्थ है थैंक्स। वैसे तो थैंक्यू बोलने के कई तरीके हो सकते हैं, लेकिन यह शब्द फॉर्मल और इनफॉर्मल दोनों ही तरीके से इस्तेमाल हो जाएगा।
ग्रीस - एफ्हारिस्तो (efcharistó)
इस शब्द को बोलते हुए आपको ई की ध्वनि बहुत थोड़ी सी निकालनी है। एफ्हारिस्तो शब्द भी आरिगात्तो की तरह ही है जिसे अलग-अलग स्थितियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे ch या चा नहीं, बल्कि हा प्रनाउन्स किया जाएगा। इसलिए इसे एफ+हारिस+तो की ध्वनि में ही बोलें।
इसे जरूर पढ़ें- घर बैठे सीखनी है नयी भाषा तो लें इन टिप्स की मदद, मिलेंगे फायदे
चीन- शेशे या शिया-शिया (xièxiè)
चाइनीज शब्द xièxiè के दो अलग-अलग प्रनन्सीएशन हैं। फॉर्मल में शिया-शिया कहा जा सकता है और इनफॉर्मल में शेशे भी कहा जा सकता है। इसे बोलते समय जुबान को थोड़ा सा मोड़ना पड़ेगा।
तुर्की- तेशेक्कुल एर्देह्हिम (Teşekkür ederim)
अब बारी आती है थोड़ी सी मुश्किल भाषा की। इसे बोलने का तरीका सीखने से पहले आप इस शब्द को इंग्लिश या हिंदी दोनों भाषाओं में तोड़ सकते हैं, जैसे- इंग्लिश 'Teh-sheh-kull-erh Ed-erh-im' और हिंदी 'तेह-शेह-कुल-एर्ह एड-एर्ह-इम' होता है।
रशियन - स्पासिबो (spasibo)
रशियन भाषा में श नहीं स का उच्चारण ज्यादा मिलता है। थैंक्यू के लिए एक छोटा सा शब्द है स्पासिबो जो फॉर्मल और कैजुअल दोनों तरह की स्थिति में इस्तेमाल हो सकता है।
यूक्रेन- ड्याकुयु (dyakuyu)
यहां द और या नहीं, बल्कि ड्या की ध्वनि का इस्तेमाल करना है। ड्याकुयु बहुत ही आसानी से बोला जा सकता है और यह थैंक्यू से मिलता जुलता शब्द लगता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों