कई बार हमारे पुराने अंडरवियर ख़राब हो जाते हैं। वहीं कई बार बिना ख़राब हुए ही हम समय के साथ अंडरवियर को बदल देते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं और आपके पास भी पुराने कई सारे अंडरवियर इकट्ठा हो गए हैं तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने पुराने अंडरवियर का दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं।
फर्श करें साफ
अंडरवियर को अच्छे से साफ करने के बाद ही आपको इसका रियूज करना चाहिए। आप इसे पोछा भी बना सकती हैं। फर्श साफ करने के लिए इससे बेस्ट कुछ भी नहीं हो सकता। अंडरवियर कॉटन का होता है, ऐसे में इसकी मदद से फर्श की सफाई काफ़ी अच्छे से होगी। आपको बस अंडरवियर को दोनों साइड से काटना होगा ताकि इसकी लंबाई और बढ़ जाए और इसकी मदद से अच्छे से पोछा लगा सकें।
इलास्टिक आएगा काम
- अंडरवियर में मौजूद इलास्टिक की मदद से आप कई काम कर सकते हैं।
- आप आपके किसी नए अंडरवियर का इलास्टिक ख़राब हो गया है तो आप पुराना इलास्टिक उसमें लगा दें।
- कई बार केवल अंडरवियर ही ख़राब होता है और इलास्टिक सही रहता है।
- ऐसे में आप इलास्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इलास्टिक से बनाए खास चीजें
- इलास्टिक की मदद से आप टोकरी का कवर भी बना सकती हैं।
- आपको केवल इलास्टिक को निकालना होगा।
- फिर एक कपड़े में इलास्टिक को सिलना होगा।
- ध्यान रखें की टोकरी छोटी होना चाहिए।
- यह भी ध्यान रखें कि कपड़ों टोकरी की साइज का ही होना चाहिए।
- फिर इसे टोकरी के ऊपर लगा दें।(जानें रियूज करने के टिप्स)
- इससे टोकरी में मौजूद चीजें पर धूल नहीं जमेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से
Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों