Old Printed Kurti Reuse: फटी-पुरानी प्रिंटेड कुर्ती को फेकें नहीं, बनाएं ये कमाल की चीजें

पुरानी कुर्ती को फेंकने के बजाय आप इसकी मदद से अलग-अलग तरह की कई चीजें बना सकते हैं। इसके लिए आप कई तरह के प्रिंटेड डिजाइंस को चुन सकती हैं।

 
reuse old printed kurti at home

बदलते दौर में अक्सर हम अपनी वार्डरोब को अपग्रेड करने के लिए नए-नए कपड़े खरीदते हैं। ऐसे में अलमारी में पहले से पड़े कपड़े रखे-रखे फट जाते हैं या उनका स्टाइल आउट ऑफ ट्रेंड हो जाता है। इसी कारण हम कई बार इन कपड़ों को फेंक देते हैं।

कुर्ती को कई तरह से हम पहनते हैं। ज्यादातर इसमें प्रिंटेड डिजाइंस को पसंद किया जाता है। तो आइये जानते हैं कैसे करें घर की अलमारी में पड़ी पुरानी प्रिंटेड कुर्ती को फेंकने के बजाय दोबारा इस्तेमाल। साथ ही, बताएंगे इन चीजों को बनाने के आसान टिप्स और हैक्स-

कपड़े का बैग कैसे बनाए?

kurti bag design

आजकल झोला बैग बहुत अधिक पसंद किए जा रहे हैं। यह फैशन बोहो कल्चर से आया है। वहीं बैग बनाने के लिए आप थोड़े फैंसी डिजाइन वाली कुर्ती को चुन सकती हैं। इसे अपने हिसाब के साइज और शेप देकर आप खुद तैयार कर सकती हैं। इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए आप इसमें फैंसी चीजें जैसे मिरर, बीड्स, लटकन, लेस जैसी अन्य कई चीजें लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Reuse Plastic Bottles: घर पर पड़ी पुरानी प्लास्टिक बोतल को इस तरह करें रियूज

कुर्ती से बनाए तकिये के कवर

pillow cover

कुर्ती के कई सारे कपड़े हैं तो इसे फेंके की जगह आप अपने घर के तकिये और सोफे पर रखे कुशन के कवर तैयार कर सकती हैं। चाहें तो इन्हें फैंसी बनाने के लिए आप अलग-अलग कलर कॉम्बिनेशन और डिजाइन की कुर्तियों को कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आप आसानी से प्रिंटेड डिजाइन की कुर्तियों को आसानी से री-यूज कर पाएंगे।

एप्रन बनाने के लिए क्या करें?

apron diy

काम करते समय अक्सर हम अपने कपड़े गंदे कर लेते हैं। ऐसा ज्यादातर किचन का काम या डस्टिंग करते हुए होता है। इसके लिए आप अपने पहनें हुए साफ कपड़ों को बचाने के लिए प्रिंटे कुर्ती की मदद से घर पर खुद ही एप्रन तैयार कर सकती हैं। चाहें तो आगे की तरफ एप्रन में पॉकेट भी बना सकती हैं। वहीं इसे आप अपने हिसाब से एडजस्ट भी कर सकती हैं। ऐसा करने से कुर्ती फेंकने के बजाय आप दोबारा इस्तेमाल कर पएंगी।

इसे भी पढ़ें: Reuse Tips: घर पर पड़ी पुरानी चादर से बनाएं ये चीजें

किचन में कई तरीके से किया जा सकता है इस्तेमाल

kitchen cloth

किचन में काम करते समय रोटी पैक करनी हो या गीले बर्तन को साफ करके सेट करके रैक में रखना हो, प्रिंटेड कॉटन की कुर्ती को कई तरह से आप अपने हिसाब से काटकर इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो किनारों से इसकी तुरपाई भी कर सकती हैं ताकि कपड़े को काटने के कारण धागे ने निकले।

अगर आपको प्रिंटेड कुर्ती को री-यूज करने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP