नारियल पानी न सिर्फ स्किन की केयर करता है बल्कि कई बीमारियों में मदद भी करता है। नारियल पानी पीने के बाद अक्सर लोग उसे बेकार समझकर कूड़े के ढेर में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसका इस्तेमाल कर कई तरह के य़ूजफुल आइटम बना सकती हैं। चालिए जानते हैं कि आप किस तरह से इन्हें इस्तेमाल में ला सकती हैं।
पौधा लगाने के लिए करें इस्तेमाल (How do you reuse green coconut shells)
नारियल पानी पीने के बाद लोग इसमें मौजूद मलाई को खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप मलाई को निकालकर इसे अच्छे से धुल लें। इसके बाद एक दो दिन इसे सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे चाकू की मदद से साफ कर होल को और बढ़ा कर लें। चम्मच या चाकू की मदद से अंदर रगड़ते हुए साफ करें। अब आप इसमें मिट्टी भरकर प्लांट लगा सकती हैं।
शोपीस की तरह करें इस्तेमाल (Coconut shell planter ideas)
खाली हुए नारियल को एक-दो दिन धूप में सुखाने के बाद इसे अपने मनपसंद कलर से पेंट करें। कलर करने के बाद आप इसे अपने हिसाब से डेकोरेट (घर पर लगाएं ये आउटडोर प्लांट) कर सकती हैं। डेकोरेट करने के बाद इसे शोपीस के तौर पर इस्तेमाल कर अपने रूम को सजा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-बिना सिलाई इन हैक्स की मदद से ठीक करें फटे हुए कपड़े
नारियल से बनाएं बगुला (How to reuse coconut shell for Garden)
गार्डन को सजाने के लिए आप नारियल की मदद से बगुला बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक खाली डिब्बा, हैंगर, पाइप और खाली हरा नारियल (बगीचे से घास-फूस हटाने का तरीका) लें। इसके बाद आप डिब्बे को नीले रंग से पेंट कर दें। पाइप को सीमेंट की मदद से डिब्बे पर खड़ा कर दें और धूप में सूखने के लिए रख दें। आगे के प्रोसेस के लिए नारियल को सुखाने के बाद इसे व्हाइट पेंट से रंग दें। रंगने का बाद नारियल में चाकू की मदद से छेद कर हैंगर को तिरखा कर दें। अब हैंगर को कपड़े और सीमेंट की मदद से चोंच का आकार दें। चोंच बनाने के बाद हैंगर को नारियल में फंसा दें। अब चाहे तो इसे पाइप या फिर किसी मिट्टी में गाड़कर खड़ा कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- अगर घर में रखे हैं फटे-पुराने कपड़ों तो इस तरह से करें रीयूज
नारियल से बनाएं पेन स्टैंड (How to make Pen Stand for Coconut Shell)
नारियल से स्टैंड बनाने के लिए नारियल को एक- से दो दिन धूप में रखकर सूखा लें ताकि उसके अंदर की नमी खत्म हो जाए। इसके बाद नारियल के ऊपर और नीचे के हिस्से को समतल आकार दें। अब उसे मनपसंद कलर से रंग दें। प्लास्टिक बोतल के निचले हिस्से को काटकर ग्लू की मदद से नारियल के नीचे चिपका दें। आप इसे अपने हिसाब से डेकोरेट भी कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों