herzindagi
how to use gift wrapping paper

गिफ्ट रैप को फेंके नहीं करें ये काम

क्या आप गिफ्ट रैप पेपर को फेंक देती हैं? इस आर्टिकल को पढ़ें और जानें कि वो रैपिंग पेपर आपके कितने काम आ सकता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-09-12, 14:34 IST

दो तरह की महिलाएं होती हैं। एक तो वो जो घर में आए गिफ्ट रैप्स को संभालकर रखती हैं, ताकि आगे काम आ जाए और एक वो जो तुरंत उन्हें डस्टबिन में फेंक देती हैं। आप इन दोनों में से कौन-सी वाली हैं? अगर आप पेपर्स को संभालकर रखती हैं, तो हमें उम्मीद है कि इन्हें आप आगे गिफ्ट्स रैप करने के लिए इस्तेमाल करती होंगी या फिर डेकोरेशन में यूज करती होंगी।

अगर आप इन रैपिंग पेपर को फेंकती हैं तो फिर इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। हम आपको बताएंगे कि आप जिस पेपर को वेस्ट समझती हैं, वो आपके बहुत काम आ सकता है। घर की डेकोरेशन में यूज होने वाली तमाम चीजों को इन रैपिंग पेपर की मदद से बनाया जा सकता है।

1. पेपर कन्फेटी तैयार करें

paper confetti

बर्थडे बैलून्स में और पॉपर्स के अंदर आपने अक्सर ग्लिटरी और शिमरी पेपर के टुकड़े तो देखे होंगे? आप इन्हें भी बाजार से खरीदने की जगह घर पर बना सकती हैं। इन्हें पेपर श्रेडर में डालकर इकट्ठा कर लें या कैंची की मदद से छोटा-छोटा काट लें। बस अब अगली बार बैलून्स में आप अपने बनाए हुए पेपर कन्फेटी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

2. सुंदर लिफाफे बनाएं

शगुन देने के लिए आप भी बाजार से लिफाफे तो लेती ही होंगी? क्यों न इन लिफाफों को घर पर ही बनाएं। अगर आप किसी को कार्ड वगैरह गिफ्ट कर रही हैं, तो भी इस रैपिंग पेपर की मदद ले सकती हैं। मोटे पेपर वाले रैप्स को लेकर उनके लिफाफे बनाएं और उन्हें इस्तेमाल करें।

3. वॉल हैंगिंग स्ट्रीमर बनाएं

wall hanging decorations

किसी भी फंक्शन में हम घर को सुंदर-सुंदर और रंग बिरंगे वॉल हैंगिंग से सजाते ही हैं। इन वॉल हैंगिंग को भी आप क्यों न घर पर बना लें। पतले और ग्लिटरी गिफ्ट रैप्स को अलग-अलग आकार में काटकर उन्हें थ्रेड से जोड़कर तैयार कर लें। इसे सीलिंग या वॉल से चिपकाएं और देखिए आपके घर में कैसी रौनक जुड़ जाएगी।

इसे भी पढ़ें: इन अमेजिंग आइडियाज की मदद से करें गिफ्ट रैप

4. डेकोरेटिव वॉल आर्ट बनाएं

सिंपल-सी दीवारों को सजाना हो तो आप इन पेपर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन गिफ्ट रैप्स को अलग-अलग आकार में काटें और उन्हें एक कार्ड बोर्ड (पुराने कार्ड बोर्ड बॉक्स के Uses) में कोलाज की तरह सजा लें। आप इन रंग बिरंगे पेपर्स को काटकर ड्रीम कैचर भी बना सकती हैं और अपने घर की दीवार को इनसे सजा सकती हैं।

5. बुकशेल्फ को सजाएं

bookshelf decoration

बुकशेल्फ लकड़ी का हो या स्टील आदि का एक समय बाद वो डल दिखने लगता है। अपने स्टडी रूम की चमक बढ़ाने के लिए आप गिफ्ट रैपिंग पेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। बच्चों के स्टडी टेबल को खासतौर से इन रंग-बिरंगे पेपर से सजाएंगी तो उन्हें अच्छा लगेगा। इन पेपर्स को बस काटकर शेल्फ में चिपका लें।

6. बच्चों की किताबों पर कवर चढ़ाएं

बच्चों की किताबों पर लगा कवर हर महीने फट जाता है। ऐसे में बार-बार महंगे कवर्स लाने के झंझट को छोड़ इन रैपिंग पेपर्स का सहारा लें। इनकी क्वालिटी भी अच्छी होती है और अगर ये फट भी जाएं तो आप इन्हें अगली बार फिर से यूज किया जा सकता है। सुंदर कवर्स देखकर बच्चे उस किताब को खोलने में भी शायद दिलचस्पी लेने लगें।

इसे भी पढ़ें: कम बजट में दिवाली पर सजाना चाहते हैं घर, तो इन टिप्स को अपनाएं

4. स्टार मेडलियन्स बनाएं

decorative items with gift wrapping paper

दिवाली पर अक्सर लोगों के घर के बाहर खूबसूरत स्टार्स हैंग करते हैं। क्रिसमस तक इसे लगाया जाता है और इनसे एक वाइब्रेंट और फेस्टिव फील आती है। आप भी ये स्टार्स इन पेपर्स की मदद से बना सकती हैं। आपको बस 3-4 पेपर को इकट्ठा करके स्टार शेप में कटिंग करनी हैं और फिर किनारों को चिपका लें।

इसके अलावा आप घर में रखे पॉट्स को इनसे सजा सकती हैं। इनसे कई सारे डेकोरेटिव आइटम्स बनाए जा सकते हैं और घर पर अलग-अलग तरह से यूज में लाया जा सकता है।

आप किस तरह से इन रैपिंग पेपर का इस्तेमाल करती हैं, यह कमेंट करके हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik & amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।