Reuse: बच्चों के जूते हो गए हैं छोटे तो फेंके नहीं, दोबारा इस्तेमाल करने के तरीके जानें

Ways to Reuse Children Shoes: घर में मौजूद हर चीज की तरह आप पुराने और छोटे जूतों को भी दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में जानें कैसे। 

 
how to reuse shoes

Ways to Reuse Children Shoes: हमारे घर में ढेर सारी चीजें मौजूद होती हैं, जिसमें से आधे सामान को हम बेकार समझते हैं और फेंक देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि खराब, छोटी और खाली चीजों को भी कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके बच्चों को जूते छोटे हो गए हैं, तो आप उसे भी रियूज कर सकते हैं। इस आर्टिकल में जानें कैसे।

खराब जूतों को ठीक कैसे करें

Ways to Reuse Children Shoes

अगर बच्चों को जूते कपड़े के हैं और थोड़ा सा हिस्सा फट गया है, तो आप उसे फेंके नहीं. आपको बस फटे हुए हिस्से पर उसी रंग का कपड़ा रखना है और उसे सिल देना है। ऐसा करने से वो जूते दोबारा इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

जूतों में लगाएं पौधें

grow plants in shoes

आप घर में छोटे पौधों को लगाने के लिए पुराने शूज इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, इसके लिए आपको जूतों को अच्छे से खोलान होगा और उसमें मिट्टी, खाद और पानी डालना होगा। ध्यान रखें कि आप जरूरत में ज्यादा पानी ना डालें। इसके बाद पौधा लगा दें और घर के किसी भी हिस्से में रख दें। आप चाहें तो इसे टांग कर भी घर को खाल लुक दे सकते हैं।

खराब जूतों के शू लेस करें इस्तेमाल

आप चाहें तो खराब जूतों के शूलेस को भी दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। जूते अगर फट गए हैं तो आपको शूलेस निकालकर उन्हें दूसरे जूतों में इस्तेमाल करन है। 2 जोड़े शू लेस होने पर गंदे भी नहीं होंगे। इसके साथ-साथ आप शू लेस से और भी कई तरह के काम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःReuse Tips: क्या आपके बच्चे फेंक देते हैं पुराने कागज? जानें इस्तेमाल करने का तरीका

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP