व्हाइट कपड़े देखने में बेहद अच्छे लगते हैं। लेकिन इन्हें पहनने के बाद अगर सही तरीके से ध्यान न रखा जाए तो दाग लग जाते हैं। सोचिए अगर आपके पंसदीदा व्हाइट टॉप पर हल्दी का दाग लग जाए तो आप क्या करेंगी? परेशान न हो आपको अपने टॉप को फेंकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि आज हम आपको व्हाइट टॉप पर लगे दाग को चुटकियों में साफ करने का तरीका बताएंगे। आप घर में मौजूद कुछ चीजों से हल्दी के जिद्दी से जिद्दी दाग को आसानी से हटा सकती हैं। ये तरीके अपनाकर आप अपने टॉप को वापस पहन पाएंगी। चलिए जानते हैं हल्दी के दाग को हटाने का तरीका।
अक्सर खाना बनाते या खाते हुए कपड़ों पर हल्दी के दाग लग जाते हैं। खासतौर पर अगर दाग आपके व्हाइट टॉप पर लग गया है तो आप परेशान हो जाएंगी। आपको ऐसा लगेगा कि अब आप इस टॉप को वापस कभी पहन नहीं पाएंगी। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हल्दी के दाग को हटाने के लिए आप बेकिंग सो़डा का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस दाग वाली जगह पर इसे छिड़क दें। करीब 20 मिनट तक बेकिंग सोडा को दाग वाली जगह पर लगा रहने दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से टॉप को धो लें। आप पाएंगी कि हल्दी का दाग अब हट चुका है। अगर एक बार इस्तेमाल करने से दाग नहीं हटता है तो आपको यह प्रक्रिया दोबारा दोहरानी चाहिए।
जिस तरह कॉर्न स्टार्च का उपयोग खाने के लिए किया जाता है। आप इसकी मदद से व्हाइट टॉप पर लगे हल्दी के दाग भी हटा सकती हैं। शायद आपको यकीन न हो, लेकिन यह सच है। दाग वाली जगह पर एक चम्मच कॉर्न स्टार्च डालें और धीरे से रगड़ें। कुछ सेंकड तक रगड़ने के बाद कॉर्न स्टार्च को करीब 20-30 मिनट सेट होने के लिए रख दें। अब टॉप को गुनगुने पानी में धो लें। कॉर्न स्टार्च के एक इस्तेमाल से ही आप पाएंगी कि आप व्हाइट टॉप एकदम नया जैसा हो गया है।
व्हाइट टॉप देखने में तो बेहद अच्छा लगता है। लेकिन अगर इस पर हल्दी का दाग लग जाए तो पूरा लुक खराब हो जाता है। हालांकि, आप इस समस्या से छुटकारापा सकती हैं। इसके लिए आपको सिरका और डिटर्जेंट चाहिए होगा। एक बर्तन में लगभग 2 चम्मच सफेद सिरका और 1 चम्मच लिक्विड डिश डिटर्जेंट मिलाएं। अब दाग वाली जगह को इस मिश्रण में करीब 30 मिनट तक भिगोकर रखें। इसके बाद व्हाइट टॉप को अच्छे से रगड़कर धो लें। (कपड़ों से इंक के दाग हटाने के तरीके)
इसे भी पढ़ें:सफेद पैंट पर लगे किसी भी जिद्दी दाग को हटाने का तरीका जानें
ग्लिसरीन का इस्तेमाल चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन यह हल्दी के दाग को हटाने के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है। किसी बर्तन या बाल्टी में आधा कप ग्लिसरीन,आधा कप लिक्विड सोप और 2 कप पानी डालें। अब इस मिश्रण में व्हाइट टॉप पर लगे दाग वाली जगह को 20-30 मिनट तक भिगोकर रख दें। लगभग आधे घंटे बाद टॉप को साफ पानी से धो लें। ग्लिसरीन से व्हाटइ टॉप पर लगा हल्दी का दाग आसानी से हट जाएगा।
इसे भी पढ़ें:जींस पर लगे इंक के दाग को इन आसान तरीकों से हटाएं
टूथपेस्ट के इस्तेमाल से जैसे आपके दांत सफेद हो जाते हैं, उसी तरह इससे दाग भी हट जाते हैं। यानी यह सच है कि टूथपेस्ट से चीजें साफ और चमक जाती हैं। एक व्हाइट टूथपेस्ट लें और उसे हल्दी के दाग वाली जगह पर लगाएं। अब टूथब्रश से करीब 2-5 मिनट तक दाग वाली जगह को रगड़ लें। फिर इसे करीब आधे से एक घंटे तक सेट होने के लिए रख दें। फिर डिटर्जेंट वाले पानी से धो लें। जेल बेस्ड या आयुर्वेदिक टूथपेस्ट का उपयोग न करें।(हेयर डाई के दाग हटाने के आसान हैक्स)
अगली बार अगर आपके व्हाइट टॉप पर दाग लग जाएं तो आप इस घरेलू उपाय का सहारा ले सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।