शाम का स्नैक्स हो या रात की डिनर, रोटी-पराठे या फिर समोसे के साथ केचअप खाना सभी को पसंद आता है। बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी टोमेटो सॉस को बड़े चाव के साथ खाते हैं। पर, कई बार खाने के दौरान सॉस कपड़े या चादर पर गिर कर दाग बना देते हैं, जो देखने में काफी बेकार लगता है। इसके जिद्दी दाग को हटाने के लिए लोग कई रह मार्केट प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करते हैं। समस्या तो तब बन जाती है,जब लाख कोशिशों के बाद भी ये निशान नहीं मिटते हैं। पर अब आपको ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन टिप्स लेकर आए हैं जिसकी मदद से यूं चुटकियों में आपके काम हो जाएंगे।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड भी आएगा काम
अगर आपके चादर पर टोमेटो सॉस के जिद्दी दाग लग गए हैं, तो आप इसे हाइड्रोजन पेरोक्साइड की मदद से छुड़ा सकती हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में हाइड्रोजन पेरोक्साइड और नींबू के रस को मिलाकर एक घोल तैयार कर लेना है। फिर इसे दाग वाले जगह पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ देना है। आखिर में सॉफ्ट ब्रश की सहायता से धीरे-धीरे रगड़ कर चादर को साफ पानी से धो लेना है। सूखने के बाद आपको काफी फर्क नजर आएगा।
बेकिंग सोडा है कारगर उपाय
अगर आपके बेड शीट पर केचअप का दाग लगा है और काफी मेहनत के बाद भी इसके निशान नहीं छूट रहे हैं, तो आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर सॉस के दाग तुरंत के हैं, तो आप पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर चादर को 20 मिनट के लिए उसमें डुबो दें। थोड़ी देर बाद इसे निकाल कर साफ पानी से धो दें। वहीं अगर ये दाग काफी पुराने हो गए हैं, तो दाग वाली एरिया पर बेकिंग सोडा लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर इसे गीले तौलिये से रगड़ करके साफ पानी से धोखा दें। ऐसा करने से केचअप के दाग गायब हो सकते हैं।(वेलवेट सूट वॉशिंग टिप्स)
इसे भी पढ़ें-कपड़ों से इंक या स्याही के दाग हटाने के 5 आसान हैक्स
सिरका की लें मदद
अगर आपके चादर में टोमेटो सॉस का दाग लग गया है, तो इसके निशान को मिटाने के लिए आप सिरका का सहारा ले सकती हैं। इसके लिए आपको आधा चम्मच डिटर्जेंट पाउडर लेकर उसमें एक चम्मच सिरका मिलाना है। फिर इस मिश्रण को दाग वाले एरिया पर लगाकर थोड़ा रगड़ना है। इसके बाद इसे समस्या तरीके से धो देना है। इस तरीके से ये उपाय आपको 2 से 3 बार करना है। धीरे धीरे करके सारे दाग गायब हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- Party Wear Sweater को धोते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करती हैं ये गलतियां?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik, Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों