आजकल हम सभी अक्सर च्युइंग गम चबाते हैं। ऐसे में कई बार कपड़ों पर ही च्युइंग गम गिर जाता है। या कई बार ऐसा भी होता है कि हम जाने अनजाने में च्युइंग गम पर बैठ जाते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए।
दरअसल जाने अनजाने में अक्सर कपड़ों पर च्युइंग गम लगने के बाद लोगों को समझ नहीं आता कि इसे कैसे हटाएं। ऐसे में हम आज के इस आर्टिकल में आपके लिए कुछ ऐसे ही टिप्स लेकर आए हैं।
बड़ी-बड़ी समस्याओं का हल निकालने में गर्म पानी आपकी काफी मदद कर सकता है। कपड़ों पर चिपके च्युइंग गम को हटाने के लिए आप गर्म पानी यूज कर सकते हैं। आपको बस च्युइंग गम वाले हिस्से को कम से कम 1 घंटे के लिए उबलते हुए पानी में रखना है। इसके बाद आप च्युइंग गम को एक झटके में निकालें और वो तुरंत साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ेंःक्या आप जानते हैं वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय बर्फ डालना कितना फायदेमंद होगा ?
आप नारियल के तेल की मदद से भी आप च्युइंग गम हटा सकते हैं। आपको बस च्युइंग गम वाले हिस्से पर नारियल का तेल लगाना है। इसके बाद कपड़े पर लगा च्युइंग गम पूरा चिकना हो जाएगा जिसे आप आसानीसे हटा सकते हैं।
फ्रिजर में रखी चीजें एक समय के बाद ठंड और बहुत स्टीक हो जाती है। ऐसे में अगर आप च्युइंग गम को कपड़े से हटाना चाहती हैं तो कपड़ो को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। इससे वो बहुत ठंडा हो जाएगा और किसी भी नुकीली चीज की मदद से आसानी से निकल जाएगा।
नौकुली चीज की मदद से भी आप च्युइंग गम को निकाल सकते हैं। आपको बस च्युइंग गम को ठंडा करना है और उसके बाद एक बारी में किसी भी नौकुली चीज की मदद से उसे निकालने की कोशिश करनी है।
इसे भी पढ़ेंःबिना पानी के भी साफ किए जा सकते हैं कपड़े, जानें तरीका
तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से कपड़ों से च्युइंग गम हटा सकती हैं। इसके अलावा कपड़ों को जिद्दी दागों से बचाने के लिए किसी भी तरह के टिप्स के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।