दीमक घर में मौजूद फर्नीचर को खराब करने में ज्यादा समय नहीं लगाता है। पलंग हो या लकड़ी की अलमारी दीमक इन चीजों को अंदर से खोखला कर देता है। इनका साइज इतना छोटा होता है कि इसे निकालना भी मुश्किल हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इन पांच उपाय की मदद से अपने घर के फर्नीचर को दीमक से बचा सकती हैं।
नीम के तेल की मदद से आप चाहे तो फर्नीचर पर लगे दीमक को आसानी से निकाल सकती हैं। दीमक के थिकानों का पता करें और उस स्थान पर नीम के तेल को छिड़क दें। इससे मिनटों में दीमक गायब हो जाएगा। दीमक को फर्नीचर से निकालने का यह सबसे आसान तरीका है।
सफेद सिरका की मदद से आप अपने घर के फर्नीचर पर लगे दीमक से छुटकारा पा सकती है। आपको अपने फर्नीचर पर सफेद सिरका और नींबू के स्प्रे को डालना होगा। जिसके बाद फर्नीचर पर लगा सारा दीमक चुटकियों में गायब हो जाएगा।
अगर आपका फर्नीचर हल्का है तो आप उसे धूप में रखें। धूप ना लगने के कारण भी कई बार दीमक फर्नीचर पर लग जाते हैं। ऐसे में यह सबसे आसान तरीका है कि फर्नीचर को धूप में रखें। इससे मिनटों में दीमक गायब हो जाएगा।(दीमक से छुटकारा पाने के हैक्स)
लहसुन और तेल का घोल बनाकर आप चाहे तो अपने घर के फर्नीचर पर लगा सकती हैं। इसकी महक से भी दीमक गायब हो जाएगा। अगर आपके फर्नीचर पर दीमक ज्यादा लगा है तो आपको दीमक वाली जगह पर लहसुन और तेल का घोल के स्प्रे को अच्छे से डालना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः हर मौसम में आम की तरह चलती हैं ये Balcony Chairs, डिजाइन और बजट में हैं लाजवाब!
नमक की मदद से किसी भी कीड़े को निकालना काफी आसान है। अगर आपके फर्नीचर में दीमक लगा हुआ है तो आपको दीमक वाली जगह पर नमक डालना चाहिए। नमक की मदद से दीमक मिनटों में गायब हो जाता है। कोशिश करें की फर्नीचर के चारों ओर नमक डाल दें।
इसे भी पढ़ेंः किरायेदार से लेकर मालिक तक, हर किसी की है ये Foldable Sofa Cum Bed पसंद जो करें सोफा और बेड की कमी को पूरा
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।