
Mango Plant Care Tips: गर्मी के मौसम में तरबूज, खरबूजा, ककड़ी और खीरे की भरमार बाजार में देखने को मिलती है, लेकिन इस दौरान लोगों को जिस फल का इंतजार रहता है वह है आम। साल की शुरूआत के एक महीने बाद से आम के पेड़ पर बौर लगना शुरू हो जाते हैं और धीरे-धीरे ये फूल फल में बदलते हैं, लेकिन अगर इनका ध्यान न रखा जाए, तो कीड़े लगने या आंधी और तूफान की वजह से ये झड़ जाते हैं।
तेज हवा से न केवल फल गिरते हैं, बल्कि पेड़ की टहनियां टूटने और पेड़ के उखड़ने का डर भी बना रहता है। अगर आप चाहती हैं कि आपका पसंदीदा आम का पेड़ सुरक्षित रहे और भरपूर फल दे, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर पेड़ और फल का नुकसान होने से बचा सकती हैं।

अगर आप आम के पेड़ पर ढेर सारे फल पाना चाहती हैं, तो हर वक्त इस पर ध्यान देने की जरूरत है। आम के पौधे की समय-समय पर छंटाई करती रहें।
अगर पेड़ बहुत घना है, तो तेज हवा के दबाव से पेड़ उखड़ने या टहनियां टूटने का डर रहता है। साल में एक बार मानसून से पहले सूखी, रोगग्रस्त और आपस में उलझी हुई टहनियों को काट देना चाहिए।

पेड़ के चारों ओर नियमित रूप से मिट्टी चढ़ाते रहें, जिससे मुख्य तने को सहारा मिले। जैविक खाद और कंपोस्ट का प्रयोग करें। खासकर से पोटाश युक्त खाद टहनियों को मजबूती प्रदान करती है। ध्यान रखें कि जलभराव न हो, क्योंकि इससे जड़ें कमजोर होकर सड़ने लगती हैं।
इसे भी पढ़ें- फल के पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं ये कीट, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके
अगर आम का पेड़ अभी छोटा है, तो उसे आंधी से बचाने के लिए लकड़ी या बांस का सहारा देना जरूरी है। पेड़ के मुख्य तने के पास एक मजबूत डंडा गाड़ें और उसे जूट की रस्सी से हल्के हाथ से बांध दें। यह सहारा पेड़ को सीधा रखने में मदद करता है और तूफान के दौरान उसे जमीन से उखड़ने से बचाता है।
तूफान थमने के बाद अपने पेड़ को चेक करें। यदि कोई टहनी टूट गई है, तो उसे काटकर अलग कर दें और कटे हुए हिस्से पर फफूंदनाशक दवा लगाएं। यदि तेज हवा से फल गिर गए हैं, तो उन्हें हटाकर जमीन साफ रखें। आंधी के बाद पेड़ को हल्का पानी और थोड़ी खाद देना फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- गमले में लगाएं सीताफल का पौधा, अगली गर्मी भर-भर के मिलेंगे फल
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।