कपड़े जब फेड होने लगे तो उसकी रौनक चली जाती है। कपड़ों का रंग उतरने के पीछे कई वजह हो सकते हैं। कई बार कपड़े धोने का तरीका सही नहीं होता, जिसकी वजह से भी कपड़े का रंग उतरने लगता है। हालांकि, आजकल महिलाएं कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का उपयोग करती है, लेकिन इससे कपड़ों के धागों पर असर पड़ता है और कई बार सस्ते कपड़े रंग छोड़ देते हैं। यही नहीं इससे कपड़े काफी सख्त भी हो जाते हैं। अगर कपड़े से लगातार रंग निकल रहा है तो इसे वॉशिंग मशीन में धोने की गलती ना करें।
वहीं आप चाहती हैं कि कपड़े का रंग जैसा का तैसा बना रहे, तो इसे धोते वक्त कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। कई बार कपड़ों को बार-बार धोने की वजह से भी यह फेड होने लगते हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके फेवरेट और महंगे कपड़े फेड ना हो तो इसे धोते वक्त कुछ बातों का खास ध्यान रखें। यही नहीं इससे कपड़ों की क्वालिटी पर असर नहीं पड़ेगा।
कपड़े धोने के लिए हम डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कितनी मात्रा में आपको लेना, यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है। डिटर्जेंट भी एक तरह का केमिकल युक्त प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल अधिक मात्रा में करने से कपड़े के धागों पर असर पड़ सकता है। इसलिए जब तक जरूरत ना हो अपने महंगे कपड़ों को ना धाएं। इसके अलावा उतनी ही मात्रा में डिटर्जेंट का उपयोग करें, जितनी जरूरत है। धोते वक्त हार्ड ब्रश की जगह सॉफ्ट ब्रश का उपयोग करें। वहीं महंगे कपड़ों में लेबल लगे होते हैं। लेबल में दिए गए निर्देशों के अनुसार कपड़ों को साफ करें।
इसे भी पढ़ें:Easy Tips: हाथों में लगे स्प्रे पेंट के दाग को हो हटाने के आसान उपाय
कपड़े को धोने के अलावा आप इसे किस तरह से सुखा रही हैं, इसका भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आप अपने कपड़े को तब-तक रिंस करें, जब तक कि उसमें से सारे डिटर्जेंट निकल ना जाए। अब इन्हें निचोड़ने के बजाय धूप में उल्टा कर के फैलाएं। ध्यान रखें कि कपड़ों को हमेशा उल्टा कर के ही धोएं। कोशिश करें कि कपड़ों को उल्टा कर हैंगर में टांग कर सुखाएं। वहीं कपड़ों को धूप में पूरी तरह सुखाने के बजाय हल्का गीला होने पर अंदर ले आए। यह घर के अंदर कुछ घंटों में सूख जाएंगे और फेड भी नहीं होंगे।
कई बार जब कपड़ों पर दाग-धब्बे लग जाते हैं तो उसे धोने के लिए लोग गुनगुने पानी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, गर्म पानी या फिर गुनगुना पानी कपड़ों के लिए सही नहीं है। खासकर कपड़े सस्ते हो तो उसे गुनगुने पानी से नहीं धोना चाहिए। कपड़ों को फेड होने से बचाने के लिए हमेशा ठंडे पानी का ही उपयोग करें। इससे कपड़ों के रंग बरकरार रहते हैं और देखने में बिल्कुल नए जैसे लगते हैं। अगर कपड़े में गंदगी ज्यादा है तो इसे डिटर्जेंट के पानी में डिप कर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर उसकी सफाई करें।
कई बार महिलाएं डिटर्जेंट (डिटर्जेंट सही चुनें) के पानी में कपड़े को 12 घंटे तक सोक होने के लिए छोड़ देती है और फिर उसे अगली सुबह साफ करती हैं। कपड़े को धोने का यह तरीका काफी गलत है। 15 मिनट या फिर आधे घंटे से अधिक कपड़ों को डिटर्जेंट वाले पानी में सोक होने के लिए ना छोड़ें। इसकी वजह से भी कपड़े फेड होने लगते हैं। यही नहीं कई बार कपड़ों की रौनक चली जाती है और धोने के बाद भी इसमें अजीब सी बदबू आती है।
इसे भी पढ़ेंं:घर के डस्टबिन से आ रही है गंध तो उसे ऐसे करें दूर, आजमाएं ये उपाय
फैब्रिक कंडीशनर आपके कपड़ों के रेशों को लुब्रिकेट करता है। साथ ही, यह कपड़े के रंग को बनाए रखने में भी मदद करता है, जिसकी वजह से कपड़ों की रौनक बनी रहती है। हालांकि, जब भी कपड़ों में फैब्रिक कंडीशनर का इस्तेमाल करें इसके निर्देशों को अच्छी तरह जरूर पढ़ लें। वहीं कपड़ों में सीमित मात्रा में ही फैब्रिक कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
ये सभी टिप्स कपड़ों को धोते वक्त जरूर आजमाएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।