herzindagi
image

क्या काले कपड़ों पर धोने के बाद पड़ जाते हैं सफेद दाग? ये हैक्स कर सकते हैं मदद

क्या आपके काले कपड़ों पर धोने के बाद सफेद दाग पड़ जाते हैं? तो यहां कुछ ऐसे हैक्स बताए जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके काले कपड़ों पर व्हाइट स्पॉटिंग से बचा जा सकता है। 
Editorial
Updated:- 2024-10-03, 14:03 IST

साफ-सुथरे कपड़े पहनना हर किसी को पसंद है। लेकिन, कपड़ों की साफ-सफाई और केयर करना एक मुश्किल काम है। अक्सर हम कपड़े धोते समय सफेद रंग के कपड़ों पर फोकस करते हैं, पर जितनी केयर सफेद कपड़ों को होती है, उतना ही काले कपड़ों का ध्यान रखना पड़ता है।

वॉशिंग मशीन ने कपड़ों की सफाई का काम आसान कर दिया है, लेकिन कई बार इसमें काले कपड़ों की धुलाई के बाद सफेद दाग पड़ जाते हैं। जिसकी वजह से काले कपड़े खराब हो जाते हैं। अगर आपके भी काले कपड़ों पर धोने के बाद सफेद धब्बे-दाग रह जाते हैं, तो धुलाई के समय कुछ हैक्स का इस्तेमाल करके इस समस्या से बचा जा सकता है।

काले कपड़ों को सफेद दाग से कैचे बचाएं? 

how to wash black clothes without getting white marks

एल्यूमिनियम फॉयल

वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है, नहीं तो कपड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप वॉशिंग मशीन में काले रंग के कपड़े धोती हैं, तो धुलाई के समय डिटर्जेंट के साथ फेब्रिक सॉफ्टनर और एल्यूमिनियम फॉयल को थोड़ा-सा लपेटकर डाल दें। आप फॉयल के छोटे-छोटे कई गोले बनाकर भी वॉशिंग मशीन में डाल सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: इस एक रुपये की चीज से सफेद कपड़ों पर लगे दाग को चुटकियों में कर सकते हैं साफ, जानें कैसे?

जी हां, यह सुनने में थोड़ा-सा अजीब लग सकता है लेकिन, एल्यूमिनियम फॉयल काले कपड़ों पर सफेद दाग लगने से बचा सकता है। एल्यूमिनियम फॉयल कपड़ों से लिंट और रेशों को खींच लेता है। यह कपड़ों पर सफेद धब्बे नहीं बनने में भी मदद करता है।

अगर आप हाथ से कपड़े धोती हैं और साबुन या डिटर्जेंट की वजह से काले कपड़ों पर सफेद धब्बे बन जाते हैं, तब भी एल्यूमिनियम फॉयल आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको बस कपड़ों को भिगोते समय डिटर्जेंट के साथ एल्यूमिनियम फॉयल डाल देना है, इससे सफेद धब्बे नही जम पाएंगे।

विनेगर

साबुन से धोने के बाद पानी से निकालते समय एक 1 विनेगर डाल दीजिए। इस हैक की मदद से कपड़ों पर सफेद दाग की समस्या से बचा जा सकता है।

बेकिंग सोडा

अक्सर ही अगर काले कपड़ों पर सफेद दाग पड़ जाते हैं तो आप बेकिंग सोडा की मदद भी ले सकती है। इसके लिए जब आप काले कपड़े पानी में भिगोएं तो बेकिंग सोडा उसमें मिक्स कर दें। अब साफ पानी से कपड़ों को धो लीजिए। बेकिंग सोडा के अलावा आप काले रंग के कपड़े धोने के लिए फैब्रिक सॉफ्टनर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

काले कपड़े धोते समय इन बातों का रखें ख्याल 

how to get rid of white on black clothes

काले कपड़ों पर सफेद दागों की समस्या से बचने के लिए धुलाई के समय कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। 

इसे भी पढ़ें: सफेद कपड़े पर चढ़ गया है दूसरा रंग, तो इन 10 तरीकों से वापस पा सकते हैं चमक

  • वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय डार्क और लाइट रंग को अलग-अलग ही धोने की कोशिश करें।
  • कपड़ों की धोने के समय डिटर्जेंट का इस्तेमाल संभल कर करें। कई बार ज्यादा डिटर्जेंट के इस्तेमाल की वजह से भी कपड़ों पर सफेद धब्बे पड़ जाते हैं।
  • कपड़ों को धोने से पहले उनका लेबल चेक कर लें। अगर किसी कपड़े पर धुलाई को लेकर हिदायत दी गई है तो उसका जरूर पालन करें।
  • काले रंग के कपड़ों को ज्यादा देर धूप में ना सुखाएं। ज्यादा देर धूप में रहने की वजह से भी कपड़ों का रंग हल्का हो जाता है।
  • काले या डार्क रंग के कपड़ों को धोने के लिए बिल्कुल भी क्लोरीन ब्लीच का इस्तेमाल ना करें। ब्लीच की वजह से आपके काले रंग के कपड़े खराब हो सकते हैं।
  • काले और डार्क रंग के कपड़ों को धोने से पहले वॉशिंग मशीन की सफाई जरूर कर लें। क्योंकि कई बार वॉशिंग मशीन में फंसी गंदगी, लिंट और रेशों की वजह से भी कपड़े खराब हो जाते हैं। ऐसे में वॉशिंग मशीन की सफाई भी जरूरी हो जाती है।

काले कपड़ों पर सफेद दाग पड़ने की समस्या से कैसे बचा जा सकता है, यह आप समझ ही गई होंगी। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। 

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।