जानें 20 हजार के अंदर संगीत फंक्शन ऑर्गेनाइज करने का तरीका

क्या आप भी अपनी शादी में बजट में महिला संगीत करने का सोच रही हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।

how to organise sangeet function in budget

महिला संगीत का आयोजन सभी अपने शादी में करते हैं। बता दे कि महिला संगीत में किसी भी पुरुष को आना मना होता है। यह दिन महिलाओं के लिए काफी ज्यादा खास होता है। इस दिन सभी औरतें इस फंक्शन में भाग लेती हैं और काफी कुछ करती हैं। ऐसे में कई लोग अपनी शादी बजट में करना चाहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप कम बजट में आसानी से संगीत कर सकती हैं।

घर में करे आयोजन

low budget sangeet

आप अपनी शादी में संगीत का फंक्शन घर में ही आयोजित कर सकती हैं। इससे आपके काफी पैसे बच जाएंगे। आप अपने घर के आंगन या फिर छत पर भी संगीत का आयोजन कर सकती हैं। ऐसे में आपका कुछ भी खर्च नहीं होगा।

कम लोगों को बुलाएं

अगर आप बजट में अपना संगीत प्लान कर रही हैं तो आपको कम लोगों को ही बुलाना चाहिए। कई बार हम काफी ज्यादा लोगों को बुला लेते हैं। ऐसे में हमारा काफी ज्यादा पैसा खर्च हो जाता है। अगर आप चीजें बजट में करना चाहती हैं तो आपको करीब 10 से 15 लोगों को ही बुलाना चाहिए। ऐसे में आप काफी अच्छे तरीके से अपना संगीत सेलिब्रेट कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: इंडियन वेडिंग के 7 नए थीम, महिलाओं को आ रहे पसंद

खाने में कम खर्च करें

कई लोग पूरा खाने का व्यवस्था करते हैं। बता दे कि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आप चाहे तो र्सिफ चाय और कॉफी का भी व्यवस्था कर सकती हैं। ऐसे में आप चाहे तो अपने काफी ज्यादा पैसा बचा सकती हैं। साथ में आप समोसे कचोरी भी परोस सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:शादी में सोलो ब्राइडल परफॉर्मेंस के लिए चुनें ये गाने

डांस के लिए कोरियोग्राफर हायर ना करे

अगर आप अपना संगीत फंक्शन घर में कर रही हैं तो आप कोरियोग्राफर को भी हायर नहीं करना चाहिए। बता दे कि कोरियोग्राफर काफी ज्यादा पैसे ले लेते हैं। आपको खुद से वीडियो देखकर डांस की तैयारी कर लेनी चाहिए। ऐसे आप अपने काफी ज्यादा पैसा बचा लेगीं।

अगर आप हमारे और से बताई गई बातों कोफॉलो करते हैं तो आप भी अपनी संगीत का फंक्शन 20 हजार से कम बजट में कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Credit: Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP