शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और चारों ओर शहनाइयां गूंज रही हैं। इसकी रौनक भी एकदम अलग होती है। शादियों के सीजन में बाजार भी पूरी तरह से सज जाते हैं। नए-नए आउटफिट्स, शगुन का सामान, लेन-देन के कपड़े, ज्वेलरी और तरह-तरह की चीजों से बाजार लेस रहते हैं।
अगर आपके घर में आने वाले दिनों में शादी है या फिर किसी दोस्त की शादी अटेंड करनी हो, तो आपने भी अपनी तैयारियां तो लगभग कर ही ली होंगी। किस फंक्शन में क्या पहनना है, यह पहले ही तय किया होगा। लेकिन अगर किसी कारण ऐसा नहीं हो पाया है या आप अब भी कंफ्यूज हैं कि संगीत के फंक्शन में आप कैसे अपने जलवे बिखेर सकती हैं, तो इसका हल भी हमारे पास है।
आप क्यों न अपने फेवरेट एक्ट्रेस आलिया भट्ट के एथनिक लुक को फॉलो करके देखें। आलिया भट्ट एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनके वेस्टर्न और एथनिक लुक दोनों ही लाजवाब रहते हैं। अभी बीते दिनों उनकी सहेली की शादी में हर फंक्शन में उनके एथनिक लुक की चर्चा हुई।
इतना ही नहीं, दिवाली पार्टी में भी उनके खूबसूरत लहंगे ने सबका ध्यान खींचा। फिर आप भी क्यों न कुछ उनसे ही सीख लें।
आलिया ने इस फंक्शन में नियॉन ट्रेंड की एक बार फिर वापसी करवाई। उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन की शादी के संगीत फंक्शन के लिए मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ नियॉन और बेबी पिंक फ्लोरल कढ़ाई वाला लहंगा चुना। इसमें खास था, उनका बैकलेस ब्लाउज, जिसमें एक रिवर्स स्वीटहार्ट नेकलाइन थी। नियॉन दुपट्टा, गोल्ड और आइवरी मिरर पोटली, चांदबाली और स्टेटमेंट रिंग्स उनके लुक को एक्सेसराइज़ कर रहे थे। आप भी अगर चाहें तो नियॉन को अपनी चॉइस बना सकती हैं। इसके साथ आलिया की तरह मिनिमल मेकअप, मेसी वेव्स हेयरस्टाइल से अपने लुक को कंपलीट करें।
साब्यासाची के इस रॉयल ब्लू लहंगे को आलिया ने दिवाली के लिए चुना था। इस लहंगे के साथ उन्होंने एल्बो लेंथ ब्लाउज रखा। उनके पूरे आउटफिट में बांधनी प्रिंट था और बैकलेस ब्लाउज उस पर खूब जंच रहा था। उनके लहंगे और दुपट्टे में गोल्ड बॉर्डर पूरे लुक को एलिवेट कर रहा था। आप भी चाहें तो बांधनी प्रिंट (3 स्टेप्स में सीखें बांधनी साड़ी को ड्रेप करना) ट्राई कर सकती हैं और ऐसा ही कुछ ट्राई कर सकती हैं। अपने मेकअप को इसमें मिनिमल ही रखें और इसके साथ स्टेटमेंट झुमके या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी चुनें। आप मेसी बन या मिडिल पार्टेड सॉफ्ट वेव हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : एथनिक वियर में स्टाइलिश दिखने के लिए आलिया भट्ट से लें स्टाइल इंस्पिरेशन
साल 2019 में आकाश अंबानी की शादी में आलिया ने येलो रंग का यह खूबसूरत लहंगा पहना था। उनके इस वाइब्रेंट लहंगे में बहुत ही खूबसूरत और इंट्रीकेट एंब्रॉयडरी की हुई थी। इसमें फ्लोरल और फोलिएज मोटिफ्स इसके लुक को और खूबसूरत बना रहे थे। अगर आप चाहें, तो संगीत के फंक्शन के लिए ऐसा ही बॉल गाउन टाइप का लहंगा चुन सकती हैं। इसके साथ डीप नेकलाइन, स्वीटहार्ट नेकलाइन या फिर बैकलेस ब्लाउज खूब जंचेगा। ज्वेलरी की बात करें, तो इसके साथ लॉन्ग लेयर्ड ज्वेलरी चुनने की बजाय चोकर सेट चुनें। अपने बालों को आलिया की तरह ही बन लुक दे सकते हैं या ब्रेड भी बना सकती हैं। छोटी-सी बिंदी के साथ अपने लुक को कंपलीट करें।
अगर आप व्हाइट कलर में कुछ पहनने की सोच रही हैं, तो आलिया भट्ट के जैसा यह प्रिस्टीन ऑल-व्हाइट चिकनकारी लहंगा आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। उन्होंने इसके साथ पर्ल बीडेड-ब्लाउज और नेट का दुपट्टा लिया था। उन्होंने इस लुक को लाइट मेकअप, न्यूड-टिंटेड लिप्स, एक फैंसी पोटली, बन हेयरस्टाइल और हैवी चांदबाली के साथ कंप्लीट किया था। अगर आप चाहें, तो यह सेम-टू-सेम लुक इंस्पिरेशन ले सकते हैं। अगर ज्वेलरी की बात करें तो आप इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड लॉन्ग लेयर्ड नेकलेस ट्राई कीजिएगा।
ब्लैक रंग कभी भी फैशन से आउट नहीं होता है। आप आलिया की तरह ऐसा ही सिंपल और ब्यूटीफुल ब्लैक लहंगा संगीत फंक्शन में पहन सकती हैं। इसके साथ ऐसा ही मिडरिफ चोली बनवाएं और इसके हैवी दुपट्टा कैरी करें। ज्यादा ज्वैलरी से लुक हैवी लगेगा, इसलिए बड़े गोल्ड झुमके या चांदबाली को चुनें। हेयरस्टाइल बना रही हैं, तो स्ट्रेट हेयर ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ कर्ल्स, मेसी बन और साइड फिशटेल हेयरस्टाइल अच्छी लगेगी। हील्स न पहनना चाहें, तो इसके साथ मोतियों वाली सुंदर सी जूतियां पहन सकती हैं। छोटी काली बिंदी के साथ अपने लुक पूरा करें।
ये लहंगे चॉइसेस आपकी लिस्ट में भी जरूर शामिल होने चाहिए। संगीत के अलावा आप इन्हें बाकी फंक्शन के लिए भी चुन सकती हैं। हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें। फैशन से जुड़े ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image credit : instagram & vogue
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।