कोरोना महामारी की चपेट में आए कई लोग ज़िंदगी से हाथ धो बैठे हैं तो कुछ अभी भी अपनी आख़िरी सांसे गिन रहे हैं। इस मुश्किल परिस्थिति में हर किसी की ज़िंदगी मानो थम सी गई है। इस मुश्किल हालात में कोई भूखा ना सोए, इसके लिए कई लोग ख़ास तरह की व्यवस्थाएं लेकर आए हैं। यह व्यवस्था ना सिर्फ़ आम जनता के लिए है, बल्कि कोरोना पीड़ित लोगों के लिए भी है। यही नहीं कई एप्स लोगों के लिए खाना होम डिलीवरी भी कर रहे हैं। आज हम ऐसी ही कुछ संस्था, एप, और अन्य सुविधाओं के बारे में बताएंगे, जो लोगों के लिए फूड डिलीवरी कर रहे हैं। आप चाहें तो इन्हें कॉल कर खाना ऑर्डर कर सकते हैं। ख़ास बात यह है कि कई ऐसी संस्थाएं हैं जो लोगों को फ़्री में खाना मुहैया करा रही हैं, आइए जानते हैं इनसे आप कैसे संपर्क कर सकते हैं।
फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो
a humble request - treat this like an ambulance and don't misuse 🙏 https://t.co/yb9Im2im9V
— zomato (@zomato) April 21, 2021
जोमैटो ने हाल ही में इमरजेंसी फ़ीचर लॉन्च किया है, ताक़ि कोरोना के मरीज़ों को मदद दी जा सके। हाल ही में ऐप ने ट्विटर अकाउंट पर इस फ़ीचर के बारे में जानकारी दी है। कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने ट्वीट कर इस बारे में बताया। उपयोगकर्ता जब ऑर्डर देखते हैं तब इमरजेंसी डिलीवरी फ़ीचर को चेक कर सकते हैं। यह फ़ीचर इस मुश्किल हालात में प्रॉयोरिटी बेसिस पर लोगों को खाना उपलब्ध करायेगी। इस तरह रेस्तरां को तत्काल आधार पर आदेश देकर तैयार कराया जाएगा। इसके अलावा जोमैटो उस ऑर्डर के लिए तेज़ी से राइडर असाइनमेंट और समर्पित ग्राहकों को सहायता सुनिश्चित करेगा। इसकी ऐप डाउनलोड कर फूड डिलीवरी नंबर को प्राप्त किया जा सकता है।
बंगला साहिब गुरुद्वारा
कोविड से पीड़ित परिवारों की सेवा के लिए बंगला साहिब गुरुद्वारे ने भी व्यवस्था जारी रखी है। दिल्ली के अंदर कोई भूखा ना रहे इसके लिए लगातार खाने का इंतज़ाम किया जा रहा है। ख़ास बात यह है कि यहां खाना बनाने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जाता है, जो पूरी तरह से हाइजीन है। लॉकडाउन लगने के बाद ज़्यादातर लोग अपने घरों की तरफ़ पलायन करने लगते हैं, ऐसे में आप लंगर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। लंगर हेल्प लाइन नंबर- 9811914050 (बलबीर सिंह), 9810183038 (सुखविंदर सिंह), 9953086923 (कश्मीर सिंह)।
View this post on Instagram
कोविड फूड रिलीफ
कोविड-19 से पीड़ित लोग और उनके परिवार वालों के लिए दिल्ली के पीतमपुरा में फ़्री फूड सर्विस सुविधा शुरू की गई है। यहां आपको शाम 4 बजे से पहले खाना ऑर्डर करना होगा। आप वॉट्सअप नंबर- 9810635664, 9999785533 पर ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं, जो लोगों को घर का खाना भी उपलब्ध कराएंगी। कुछ जगहों पर लोगों के लिए फ़्री ऑफ कॉस्ट है, लेकिन कुछ जगहों पर पैसे देने होंगे। इस लिस्ट में होम बाइट, कृष्णा टिफिन सर्विस, और मदर हाउस वर्ल्ड टिफिन सर्विसेज़ आदि शामिल हैं। आप इन्हें कॉल कर खाना ऑर्डर कर सकती हैं।
- होम बाइट- 919711150463,
- कृष्णा टिफ़िन सर्विस- 919990569633
- मदर हाउस वर्ल्ड टिफ़िन सर्विसेज़- 918920625454
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें:इन पांच बातों का रखेंगी ध्यान तो स्पोर्ट्स ब्रा चुनने में नहीं होगी कोई गड़बड़
इंदिरा रसोई योजना
राजस्थान में इंदिरा रसोई लोगों को फ़्री में खाना उपलब्ध कराएगी। राजस्थान सरकार ने कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए फ़्री फूड कराने की सुविधा शुरू की है। जिसके तहत इंदिरा रसोई लोगों को फ़्री में भोजन उपलब्ध कराएगी। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अस्पताल, निजी अस्पताल, आइसोलेशन सेंटर और कोविड केयर सेंटर आदि स्थानों पर भर्ती कोरोना के पीड़ित मरीज़ों के लिए भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे। मरीजों के लिए यह भोजन निशुल्क होगा, लेकिन परिजनों को इसके लिए 8 रुपये देने होंगे।वहीं अगर आप जयपुर में हैं तो योशिता बोहरा नाम की महिला को सम्पर्क कर निशुल्क भोजन प्राप्त कर सकती हैं। उनके इस ट्विटर अकाउंट पर सम्पर्क कर आप प्राप्त कर सकती हैं।
@ covid patients: If you are in Bapu nagar jaipur and living on your own and need food please ping me.
— Yoshita Bohra (@YoshitaBohra) April 18, 2021
Nothing fancy but will bring dal chawal and sabzi for you.
You just take rest, quarantine and get well soon.
मुंबई में इन्हें करें कॉल
स्पाइसी डाइसी के इस नंबर पर 9820093828 कॉल कर खाना ऑर्डर कर सकते हैं। यह आउटलेट मुंबई में शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराता है। 200 रुपये में आपको पौष्टिक और शुद्ध खाना उपलब्ध कराया जाएगा। आप चाहें तो एक दिन पहले ऑर्डर कर सकती हैं। इसके अलावा वृंदावन टिफ़िन सर्विस से भी संपर्क कर सकती हैं। मुंबई में वे जुहू और लोखंडवाला के पास सोमवार से शनिवार तक दोपहर और रात का भोजन ऑर्डर कर सकते हैं। भोजन की उपलब्धता उस क्षेत्र और स्थान पर ही निर्भर करती है जहाँ से आप ऑर्डर दे रहे हैं। वृंदावन टिफ़िन सर्विस के 9323105063 नंबर पर कॉल कर सकती हैं। वहीं साउथ मुंबई में रहती हैं तो अनू किचन के इस नम्बर 9920724817 पर कॉल कर खाना ऑर्डर कर सकती हैं।
लखनऊ में फूड डिलीवरी सुविधा
लखनऊ में भी कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग इस मुश्किल वक़्त में भूखे ना सोए इसके लिए खाना डिलीवरी कराया जा रहा है। लखनऊ में सुमित टिफ़िन सर्विस- 8009661722, अमिता टिफ़िन- 9918599621, अन्नपुर्णा टिफ़िन सर्विस- 6389938960, साई टिफ़िन सर्विस इंदिरा नगर, गोमती नगर- 7080807944 पर कॉल कर खाना ऑर्डर कर सकते हैं।
बैंगलोर में फूड डिलीवरी सर्विस
बैंगलोर में कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों और अन्य ग़रीब लोगों के लिए सुविधाएं शुरू की गई हैं। लोगों ने आगे आकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक-दूसरे की मदद करने का फ़ैसला किया है। लोग भूखे पेट ना रहे, इसके लिए कई लोग खाना उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए आप मिशन चाय- 9844096816, 9740284849, 9844052762, नायर की रसोई- 9916993101 पर कॉल कर खाना ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा इनके इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए भी खाना प्राप्त कर सकते हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें:प्रेरणा चक्रवर्ती-निवेश जैन ने लॉकडाउन में 'वेगन वेडिंग' कर पेश की मिसाल, आप भी ले सकते हैं टिप्स
अहमदाबाद में फूड डिलीवरी के लिए करें कॉल
अहमदाबाद में रेस्तेरां के साथ-साथ कई ऐसी संस्थाएं हैं जो इस मुश्किल वक़्त में लोगों को खाना होम डिलीवरी करा रही हैं। इसके लिए आपको सिर्फ़ एक कॉल करना होगा उन्हें खाना ऑर्डर करने के लिए।
Recommended Video
- आस्था फाउंडेशन- 9825536551, 9898222986
- अमृतधारा टिफ़िन- 7265032318
- एंजल ट्रस्ट- 9979172787
- भारतीय रसोई- 8320339762, 8114433487
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों