Reuse Ideas: पुराने या छोटे हो गए स्वेटर को कई बार महिलाएं फेंक देती हैं। जबकि आप इसका इस्तेमाल करके खुद ही कुछ दूसरा आइटम बना सकती हैं। आपको यह जानकर शायद हैरानी हो रही होगी कि आखिर पुराने स्वेटर से कैसे कुछ नया बना सकते हैं। अब ज्यादा दिमाग पर जोर डालने की जरूरत नहीं है। दरअसल, यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप पुराने स्वेटर से क्या तैयार कर सकती हैं। दरअसल, आप अपने या अपने बच्चों के पुराने स्वेटर से गर्म ऊनी मोजे बना सकती हैं, जो सर्दियों में आपको ठंड से राहत देने का काम करेगा। अब, आप ये सोच रही होंगी कि ये कैसे सम्भव है। तो चलिए स्वेटर से मोजे बनाने की पूरी प्रोसेस के बारे में जान लेते हैं।
स्वेटर से कैसे बनाएं मोजे? (How To Make Woolen Socks With Old Sweater)
- इसके लिए सबसे पहले आपको स्वेटर की बाजुओं को कट कर लेना है।
- इसके बाद केटे हुए हिस्से के पास एक अंगूठे जितना स्पेस छोड़ कर बीच से थोड़ा काट दें। ताकि, मोजे फिंगर वाले बने।
- अब इस खुले एरिया को अच्छी तरह सिलाई कर दें।
- ध्यान रहे स्टीचिंग ऐसी हो कि इसमें पांचों उंगलियां एक दम फिट बैठ जाए।
- बस, आपके गर्म ऊनी मोजे तैयार हैं इसे पलट कर सीधा कर लें।(एल्युमिनियम फॉयल का ऐसे करें रियूज)
- इस तरह, आप चाहें तो बिना उंगलियों वाले मोजे भी आप बना सकती हैं। इसके लिए आपको बस खुले एरिया को थोड़ा कर्वी तरीके से सिलाई कर लेना है। बस, आपके मोजे चुटकियों में तैयार हो जाएंगे।

- इस तरह आप घर बैठे-बैठे कुछ क्रिएटिविटी कर सकती हैं और आपके पुराने कपड़ों का रियूज भी हो जाएगा।
पुराने स्वेटर से क्या-क्या बना सकते हैं? (How To Reuse Old Sweater)
फटे-पुराने स्वेटर से आप वूलन पिलो कवर, कप वार्मर, बूट टॉपर्स, चेयर वार्मर, पायदान आदि कई सारी चीजें बना सकती हैं। इसके अलावा आप पुराने स्वेटर से अपने लिए कार्डिगन भी बना सकती हैं। लेकिन, अगर आपका स्वेटर ज्यादा खराब हो गया है, तो आप उसे किचन के कामों में जैसे- गैस चूल्हे और स्लेप को क्लीन करने में या फिर घर की साफ-सफाई में भी आप इसका यूज कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Freepik, Amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों