herzindagi
how to make visiting card at home in hindi

अगर आपने शुरू किया है खुद का बिजनेस तो ऐसे बनाएं विजिटिंग कार्ड

अगर आप कोई बिजनेस कर रही हैं तो आपके पास खुद का विजिटिंग कार्ड जरूर होना चाहिए। विजिटिंग कार्ड आप कैसे बना सकती हैं इसके बारे में हम आपको बताएंगे। 
Editorial
Updated:- 2022-11-29, 14:05 IST

बिजनेस के लिए अगर आप विजिटिंग कार्ड बनवाती हैं तो इससे आपको कई तरह से फायदे मिलते हैं। विजिटिंग कार्ड एक ऐसा कार्ड होता है जिसमें आपके बिजनेस से जुड़ी हुई जानकारी होती है। इस कार्ड में आपके बिजनेस का नाम, ईमेल आईडी, आपका नाम, फोन नंबर आदि लिखा होता है।

अगर आप किसी भी व्यक्ति को यह कार्ड देंगी तो उस व्यक्ति को आपके बिजनेस के बारे में जानकारी मिल जाती है। इस कार्ड को आप खुद से भी बना सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे विजिटिंग कार्ड बना सकती हैं।

कैसे बनाएं विजिटिंग कार्ड?

VISITING CARD

आप विजिटिंग कार्ड को आसानी से घर पर ही बना सकती हैं। इसके लिए आप फोन से या लैपटॉप से ऑनलाइन विजिटिंग कार्ड बना सकती हैं। आपको बता दें कि विजिटिंग कार्ड बनाने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर विजिटिंग कार्ड मेकर ऐप को डाउनलोड करना होगा।

इसके बाद आपको उसमें एक साइज को सेलेक्ट करना होता है। फिर आप अपने पसंद की डिजाइन का सेलेक्शन करें। आपको डिजाइन का सेलेक्शन करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि आपका बिजनेस किस तरह का है और वह डिजाइन आपके बिजनेस से रिलेटेड होनी चाहिए।

आपको बता दें कि इसमें आपको कई सारे कलर के भी ऑप्शन मिलते हैं। आप अपने पसंद के अनुसार कलर को सेलेक्ट कर सकती हैं। इसके बाद आपको अपनी जानकारी भरने का ऑप्शन कार्ड पर मिल जाएगा। आपको सारी जानकारी को सही से टाइप करनी होगी।

इसमें आपका नाम, ईमेल, बिजनेस का नाम, यदि आपका कोई छोटा या बड़ा ऑफिस है तो उस स्थान का नाम आदि जानकारी को लिखना होगा। फिर कन्फर्म करने के बाद यह कार्ड सेव हो जाएगा और आप इसकी कॉपी का प्रिंटआउट निकलवा सकती हैं। इस प्रकार से विजिटिंग कार्ड तैयार हो जाएगा और फिर आपको अगर किसी भी व्यक्ति से अपने बिजनेस के बारे में जानकारी देनी होगी तो आप यह कार्ड दे सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- नौकरी छोड़ना चाहती हैं तो रेजिग्नेशन लेटर लिखना सीखें

विजिटिंग कार्ड के फायदे

आपको बता दें कि विजिटिंग कार्ड बनवाने से आपको कई सारे फायदे होते हैं। इसकी मदद से आप अपने बिजनेस की जानकारी को आसानी से सिर्फ कुछ शब्दों में बता सकती हैं और अपने कार्ड की मदद से कई सारे कांटेक्ट भी बना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Business Ideas: घर बैठे महिलाओं के लिए बिजनेस करने का शानतार तरीका, कम बजट में होगी लाखों की कमाई

इस कार्ड की मदद से नए लोग आपके संपर्क में भी आते हैं और आपका बिजनेस आगे बढ़ता रहेगा। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।