मोजे से बदबू आना हमें शर्मिंदगी का अहसास कराता है। कई बार तो आपको ट्रेन में सफर के दौरान भी ऐसा कुछ देखने को मिला होगा, जहां लोग बगल वाले के मोजे की गंध से परेशान होते हैं। कुछ लोग तो आपस में बदबू के कारण बहस तक कर लेते हैं। हालांकि, यह एक आम समस्या है। आप मोजे चाहे कितने भी महंगे पहन लें। एक समय के बाद इनमें से बदबू आना लाजमी है।
जब भी लोग ऑफिस में जूते पहनकर तो जाते हैं और दिनभर काम करने के बाद वापस घर आते हैं, तो उनके पैर से मोजे की काफी गंदी स्मेल आती है। ये इतनी बदबूदार होती है कि सास लेना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार तो इसे डिटर्जेंट में धोने के बाद भी इसकी गंध नहीं जाती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा होता है, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू चीजों का इस्तेमाल बताते हैं, जिसके मदद से आप अपने बच्चे और पति के मोजे की गंध को दूर कर सकते हैं।
टी बैग से दूर होगा मोजे का दुर्गंध
मोजे की गंध से छुटकारा पाने के लिए सिर्फ डिटर्जेंट पाउडर काफी नहीं होता है। इसके लिए आप मोजे धोते वक्त टी बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले पानी गर्म कर लेना है। फिर, इसमें टी बैग को डालकर पानी थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब पानी ठंडा हो जाए तो इसमें से टी बैग निकाल लें और आप अब उसमें अपने मोजे डालकर अच्छी तरह से धो लें। मोजे को खुशबूदार बनाने के लिए मोजे धोने वाले इस पानी में गुलाब जल को भी डाल सकती हैं। इससे गुलाब जल की सुगंध कुछ दिन तक बरकरार रह सकती है।
इसे भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं इस्तेमाल किए गए ग्रीन टी बैग्स के भी हैं कई फायदे
संतरे के छिलके से मोजे को बनाएं सुगंधित
आप चाहें तो मोजे को खुशबूदार बनाने के लिए संतरे के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी है। बस संतरे के छिलके को 1 घंटे तक पानी के अंदर डालकर छोड़ दें और फिर अब इस पानी से अपने मोजे को धो लें। इससे आपके मोजे से बदबू दूर होगी और इससे खुशबू आ सकती है। आप इस आर्टिकल में बताए गए टिप्स को अपनाकर अपने मोजे को अच्छे तरीके से धो सकती हैं और इन्हें खुशबूदार बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-क्या आपको पता है संतरे के छिलके को पीसने से आपके घर का कितना काम हो सकता है
टैलकम पाउडर का भी कर सकती हैं इस्तेमाल
अगर आपके मोजे से बहुत ज्यादा दुर्गंध आ रही है, तो इसे उतारने के बाद सबसे पहले हवा या धूप में सूखा लें। इसके बाद इसमें एक खुशबूदार टैलकम पाउडर छिड़क दें। इससे तुरंत दुर्गंध आनी बंद हो जाएगी और आपके मोजे से अच्छी स्मेल आएगी। अगर मोजे गंदे नहीं हैं, तो आपको इसे धोने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप सूखे में ही मोजे को खुशबूदार बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-सफेद मोजे पर लग गया है कीचड़ का दाग, इस तरह से करें रिमूव
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों