घर पर आप भी बना सकती हैं नीम का साबुन, जानिए कैसे

अगर आप स्किन के प्रति सचेत हैं, तो आप भी आसानी से घर पर नेचुरल तरीके से नीम का साबुन बना सकती हैं, आइए जानते हैं कैसे?

how to make neem soap at home tips

बाथरूम में मौजूद साबुन एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल हम सब हर रोज करते हैं। वैसे तो एक नहीं बल्कि हजारों ब्रांड और खुशबू की साबुन बाजार में मिलती है, लेकिन, इसके बारे में बहुत काम लोगों को ही जनकारी होती है कि साबुन बनाने में किन चीजों का इस्तेमाल होता है। कई बार अगर गलत चीजों से तैयार साबुन का उपयोग करते हैं तो स्किन ख़राब होने का भी डर रहता है। ऐसे में अगर आप नीम का साबुन इस्तेमाल करना पसंद करती हैं, तो इस लेख को पढ़कर आप आसानी से नीम का साबुन घर पर बना सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

नीम का साबुन

how to make neem soap at home inside

कहा जाता है कि नीम का साबुन अगर इस्तेमाल किया जाता है तो कील-मुंहासों की अधिक समस्या नहीं होती है। एक बेहतरीन और बेदाग स्किन पाने के लिए नीम का साबुन एक बेस्ट ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल के गुण अन्य कई स्किन की समस्या से दूर रखने में भी मदद करते हैं।

नीम का साबुन बनाने के लिए सामग्री

how to make neem soap at home inside

  • नीम के पत्ते- 2 कप
  • आम के पत्ते-3-4
  • गुलाब जल-2 चम्मच
  • तुलसी पत्ता-2 चम्मच
  • हल्दी-एक चुटकी
  • लैवेंडर ऑयल-1/2 चम्मच (ऑप्शनल)

बनाने का तरीका

tips to make neem soap at home inside

  • सबसे पहले आप नीम के पत्ते, तुलसी के पत्ते और आम के पत्ते को एक से दो बार अच्छे से साफ कर दें ताकि धूल-मिट्टी निकल जाएं।
  • सभी पत्तों को साफ करने के बाद मिक्सी में एक से दो कप पानी डालकर अच्छे से पीस लीजिए।
  • पत्तों को मिक्सी में पीसने के बाद इसे किसी बर्तन में अच्छे से छान लीजिए ताकि साबुन अच्छे से बन सके।
  • इसके बाद इस मिश्रण में गुलाब जल जे साथ-साथ हल्दी को डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए।(इन कामों में भी कर सकते हैं साबुन का इस्तेमाल)
  • अब इस मिश्रण को साबुन के सांचे में डालें और सेट होने के लिए छोड़ दीजिए। आप चाहें तो इस मिश्रण में लैवेंडर ऑयल या इसके स्थान पर अपनी पसंद के किसी भी एसेंशियल ऑयल की बूंदे मिला सकती हैं।
  • इसे सेट होने के लिए कुछ घंटों तक आप आसानी से फ्रिज में भी रख सकती हैं। इससे नीम का साबुन जल्दी सेट हो सकता है।
  • लगभग चार से पांच घंटे सेट होने के बाद आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@stuttertocks)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP