इन तीन हर्ब्स की मदद से बनाएं होम फ्रेशनर, पैसे खर्च किए बिना ही महकने लगेगा घर

अगर आप अपने घर को नेचुरल तरीके से महकाना चाहती हैं तो ऐसे में आप कुछ हर्ब्स की मदद से होम फ्रेशनर बना सकती हैं। जानिए इस लेख में।
image

जब आप घर जाएं और आपको वहां पर अजीब सी महक आए तो यकीनन सारा मूड खराब हो जाता है। ऐसे में अपने घर से आने वाली उस बदबू को दूर करने के लिए हम सभी मार्केट में मिलने वाले होम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। ये होम फ्रेशनर भले ही आपके घर को महका दें, लेकिन वास्तव में ये काफी महंगे होते हैं और आपकी जेब पर अतिरिक्त जोर डालते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप खुद घर पर ही होम फ्रेशनर तैयार करें।

इसके लिए आपको बहुत अधिक सामान इकट्ठा करने की जरूरत नहीं है। हम सभी के घर में हर्ब्स प्लांटर होते हैं, जिनकी मदद से होम फ्रेशनर बनाया जा सकता है। ये ना केवल आपके घर को महकाएंगे, बल्कि आप अपने मूड या मौसम के हिसाब से होम फ्रेशनर की खुशबू को कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं। इन्हें बनाना भी काफी आसान होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको हर्ब्स की मदद से होम फ्रेशनर बनाने के आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

लैवेंडर और रोज़मेरी से बनाएं होम फ्रेशनर

freshner

यह होम फ्रेशनर आपके घर को महकाने के साथ-साथ आपको सुकून का अहसास भी करवाता है। आप महज पानी और इन हर्ब्स की मदद से होम फ्रेशनर बनाकर तैयार कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 कप पानी
  • 1/2 कप सूखे लैवेंडर फूल
  • 1/2 कप ताज़ी रोज़मेरी की पत्तियां

होम फ्रेशनर बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक सॉस पैन में पानी उबालें और लैवेंडर और रोज़मेरी डालें।
  • इसे लगभग 15 मिनट तक उबलने दें और फिर आंच से उतार लें।
  • अब आप इसे पूरी तरह ठंडा होने तक उबलने दें।
  • तैयार मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में छान लें।
  • अगर आप चाहें तो इसमें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं।
  • अब आप तैयार फ्रेशनर से घर में स्प्रे करें।

पुदीने से बनाएं होम फ्रेशनर

स्क्रीनशॉट 2024-10-29 154813

पुदीने की ताजी महक एकदम से मूड बेहतर कर देती है। अगर आप एनर्जेटिक महसूस करना चाहते हैं तो पुदीने की मदद से होम फ्रेशनर बनाएं। यह ना सिरदर्द से लेकर डाइजेशन के लिए भी काफी अच्छा है।यह भी पढ़ें-हैंगिंग प्लांटर में तेजी से ग्रो करेंगी हर्ब्स, बस इन टिप्स का रखें ध्यान

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप पानी
  • मुट्ठी भर ताज़ा पुदीने की पत्तियां
  • 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
  • पेपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदें

होम फ्रेशनर बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक छोटे बर्तन में पानी को उबालें और उसमें ताज़ी पुदीने की पत्तियां डालें।
  • अब आंच कम करें और इसे 10 मिनट तक उबलने दें।
  • गैस बंद करें। अब इसमें बेकिंग सोडा डालें और इसे ठंडा होने दें।
  • तैयार लिक्विड को छान लें और स्प्रे बोतल में डालें।
  • अब आप इसमें पेपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदे डालें।
  • इसे अच्छी तरह से हिलाएं और अपने किचन या बाथरूम में स्प्रे करें, जिससे महक को दूर किया जा सके।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP