शरीर से अगर बैड स्मेल आती है तो इससे व्यक्ति काफी शर्मसार महसूस करता है। अमूमन इस बदबू से छुटकारा पाने के लिए हम सभी मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के डिओडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन एक सच यह भी है कि मार्केट में मिलने वाले अधिक डिओडोरेंट में पैराबेन से लेकर आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस तक मौजूद होती है जिससे आपकी स्किन में इरिटेशन से लेकर अन्य कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
ऐसे में अपनी स्किन का बेहतर तरीके से ख्याल रखने और बैड स्मेल से छुटकारा पाने का एक आसान तरीका है कि आप खुद घर पर ही हर्बल डिओडोरेंट बनाए। घर पर बने ये डिओडोरेंट न केवल शरीर के लिए अच्छे माने जाते हैं, बल्कि बजट फ्रेंडली व ईको-फ्रेंडली भी होते हैं। इन हर्बल डिओडोरेंट का एक फायदा यह भी है कि ये गंध के दूर करने के साथ-साथ पसीने को सोखने और बैक्टीरिया से लड़ने में भी मददगार है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको घर पर ही हर्बल डिओडोरेंट बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रही हैं-
नीम और चंदन पाउडर से बनाएं डिओडोरेंट
आप नीम और चंदन पाउडर की मदद से डिओडोरेंट बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। जहां नीम बैक्टीरिया से लड़ने के साथ-साथ बदबू को रोकता है। वहीं, चंदन की खुशबू से आप पूरा दिन महकते हैं।
ये भी पढ़ें: महक उठेंगे आप और नहीं होगी किसी और चीज की जरूरत, बस घर में लगाएं परफ्यूम सी खुशबू देने वाले ये पौधे
आवश्यक सामग्री
- 2 चम्मच नीम पाउडर
- 2 चम्मच चंदन पाउडर
- 1 चम्मच बेंटोनाइट क्ले
- 4-5 बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
डिओडोरेंट बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में सभी पाउडर को मिला लें।
- अब इसमें एसेंशियल ऑयल डालकर मिक्स करें।
- अब आप इसे एक कंटेनर में स्टोर करें।
- तैयार डिओडोरेंट को पाउडर पफ या उंगलियों की मदद से लगाया जा सकता है।
खीरा और पुदीना से बनाएं डिओडोरेंट स्प्रे
यह डिओडोरेंट स्प्रे आपकी स्किन को बेहद रिफ्रेशिंग और कूलिंग इफेक्ट देता है। जहां खीरे से स्किन को ठंडक मिलती है, वहीं पुदीना एक रिफ्रेशिंग अहसास करवाता है। विच हेज़ल से पसीने को कम करने में नेचुरली मदद मिलती है।
आवश्यक सामग्री
- आधा कप खीरे का रस
- एक चौथाई कप विच हेज़ल
- 5-6 बूंदें पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल
- 5-6 बूंदें नींबू एसेंशियल ऑयल
डिओडोरेंट स्प्रे बनाने का तरीका
- सबसे पहले सभी सामग्री को एक स्प्रे बोतल में मिला लें।
- आपका डिओडोरेंट स्प्रे बनकर तैयार है।
- इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह हिलाएं।
लैवेंडर और नारियल दूध से बनाएं डिओडोरेंट
नारियल के दूध और लैवेंडर की मदद से डिओडोरेंट बनाना भी एक अच्छा आइडिया है। जहां नारियल का दूध स्किन को नमी देता है, वहीं लैवेंडर की खुशबू काफी अच्छी लगती है।
आवश्यक सामग्री
- 2 बड़े चम्मच नारियल का दूध
- 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 बड़ा चम्मच अरारोट पाउडर
- 5-6 बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
डिओडोरेंट बनाने का तरीका
- सबसे पहले नारियल का दूध, बेकिंग सोडा और अरारोट पाउडर को अच्छी तरह मिक्स कर लें, जिससे चिकना पेस्ट बन जाए।
- अब इसमें लैवेंडर ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- तैयार डिओडोरेंट को स्टोर करें और थोड़ी मात्रा में इस्तेमाल करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
ये भी पढ़ें:परफ्यूम और डिओडोरेंट में क्या है अंतर? जानें इस्तेमाल करने का तरीका भी
Image credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों