महिलाएं परफ्यूम का इस्तेमाल खुद को महकाने के लिए करती हैं। बहुत-सी महिलाओं को परफ्यूम लगाना बहुत पसंद होता है, तो कुछ महिलाओं को डिओडोरेंट पसंद होता है। उनकी कॉस्मेटिक के सामानों में परफ्यूम हमेशा रहता है, लेकिन बहुत-सी महिलाओं को ये लगता है कि परफ्यूम और डिओडोरेंट एक ही होते हैं, तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। तो आइए इस लेख में जानते हैं कि परफ्यूम और डिओडोरेंट में क्या अंतर है और इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
डिओडोरेंट एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है, जिसे हम डियो,डिओ के नाम से भी जानते हैं। यह एक खुशबूदार बॉडी प्रोडक्ट है, जिसे महिलाएं अपने शरीर से आने वाली गंध को दूर करने के लिए लगाती हैं। इस प्रोडक्ट को बॉडी के अलग-अलग हिस्सों जैसे अंडरआर्म, गले, पीठ और पेट, आदि पर लगाया जाता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-मेकअप से नाक को ऐसे करें पतला, जानें पूरा तरीका
परफ्यूम एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है, जिसे हम इत्र के नाम से भी जानते हैं। यह एक खुशबूदार बॉडी प्रोडक्ट है, जिसे महिलाएं अपने कपड़ों से आने वाली गंध को दूर करने के लिए लगाती हैं। इस प्रोडक्ट को कपड़ों के अलग-अलग हिस्सों पर लगाया जाता है। यह प्रोडक्ट बॉडी पर नहीं लगाया जाता। (पेंट की स्मेल को दूर करने के स्मार्ट टिप्स)
परफ्यूम का इस्तेमाल कई दिलचस्प तरीकों से किया जा सकता है। आप कपड़ों में आने वाली पसीने की बदबू को दूर करने या फिर बारिश में सीलन से आने वाली महक को दूर करने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन, इस बात का ध्यान रहे कि परफ्यूम और डिओडोरेंट में अल्कोहल की अधिक मात्रा होती है, जिससे आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
इसे ज़रूर पढ़ें-मेकअप करना नहीं आता है तो अपनाएं ये टिप्स और ट्रिक्स
उम्मीद है कि आपको परफ्यूम और डिओडोरेंट में अंतर समझ में आ गया होगा। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।