herzindagi
orange peel benefits in garden

घर पर इस तरह से बनाएं संतरे के गूदे से खाद

Gardening Hacks: आमतौर पर लोग फल को खाने के बाद उनके छिलके को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि संतरे के गूदे का इस्तेमाल कर खाद को बना सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-08, 11:39 IST

संतरा हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इस बात से हम सभी वाकिफ है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप आप इस फल का इस्तेमाल बगीचे में कर सकती हैं। आमतौर पर हम सभी संतरे के छिलके से होने वाले फायदे के बारें में जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप संतरे से निकलने वाले गूदे से पौधों को हरा-भरा रख सकती हैं। जी हां पौधों को हरा-भरा। इस लेख में आज हम आपको संतरे के गूदे से होने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं कि यह आपके बगीचे के लिए किस प्रकार से फायदेमंद है।

संतरे के गूदे से बनाएं खाद

orange peel fertilizer

संतरा का जूस बनाने के बाद उससे निकलने वाले खाद को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस बचे हुए गूदे का इस्तेमाल कर आप पौधों के लिए खाद, लिक्विड फर्टिलाइजर इत्यादि बना सकती हैं।

खाद बनाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

orange fertilizer

कंपोस्ट बनाने के लिए संतरे के गूदे को इकट्टा करें। अब इसे वेस्ट मेटरियल खाद्य सामग्री के साथ मिलाकर एक से दो दिन के लिए छोड़ दें। 3-4 दिन बाद इस खाद को निकाल मिट्टी में मिलाकर पौधे को लगा सकती हैं। इसके अलावा आप इसे पौधों में डायरेक्ट मिला कर सकती हैं। मिट्टी तैयार करते समय सभी सामाग्री को मिलाते समय संतरे के गूदे को भी मिला दें।

इसे भी पढ़ें-नींबू के रस से मिनटों में ऐसे करें घर की सफाई

लिक्विड फर्टिलाइजर

orange pulp fertilizer spray

लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने के लिए संतरे के गूदे को कंटेनर में भरें। इसके बाद इसमें पानी डालकर 4-5 दिन के लिए स्टोर कर दें। तैयार होने के बाद इस लिक्विड को छानकर दूसरे कंटेनर में छान लें। अब छने हुए लिक्विड को स्प्रे बॉटल में भरकर पौधों पर स्प्रे करें। ऐसा करने से पौधों पर लगने वाले कीड़े दूर रहेंगे।

संतरे के गूदे से बने खाद से होने वाले फायदे

खट्टे फल जैसे नींबू और संतरे आदि में नाइट्रोजन,फास्फोरस व पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व पौधों के लिए लाभदायक होते है। यही कारण है कि संतरे का इस्तेमाल गार्डन में किया जाता है। खरीदे गए खाद पौधों की गुणवत्ता को कभी-भी खराब भी कर देते हैं। लेकिन,होमेमेड खाद पौधों पर नेचुरल प्रभाव डालते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Lemon Peel Reuse: नींबू के छिलके को पानी में उबालने से आपके कई काम हो सकते हैं आसान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।