एसेंशियल ऑयल की मदद से इस तरह बनाएं रूम फ्रेशनर

अपने कमरे को महकाने के हम सभी रूम फ्रेशनर की मदद लेते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो एसेंशियल ऑयल की मदद से इसे खुद घर पर भी बना सकते हैं। जानिए कैसे।
image

घर एक ऐसी जगह है, जहां पर जाते ही हम एक सुकून व शांति का अहसास करते हैं। इसलिए, जब हम घर में जाते हैं तो हमारी यही इच्छा होती है कि वह साफ-सुथरा हो और हमेशा महकता रहे। इसके लिए अक्सर हम सभी बाजार में मिलने वाले रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसमें कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही, ये रूम फ्रेशनर काफी महंगे भी होते हैं, जो आपकी पॉकेट पर अतिरिक्त बोझ डाल सकते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप खुद घर पर ही रूम फ्रेशनर बनाएं। इसके लिए एसेंशियल ऑयल की मदद लेना एक अच्छा आइडिया हो सकता है।

ये एसेंशियल ऑयल ना केवल आपके घर को महकाते हैं बल्कि हवा को शुद्ध करने और आपके मूड को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं। इतना ही नहीं, आप अपनी पसंद-नापसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही एसेंशियल ऑयल की मदद से रूम फ्रेशनर बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-

साइट्रस जेस्ट एसेंशियल ऑयल

side-view-hand-holding-hair-spray_23-2149596055

नींबू और संतरे जैसे साइट्रस तेल घर को एक रिफ्रेशिंग फील देते हैं और इससे आपका मूड भी अच्छा होता है। अगर आपके घर से किसी तरह की स्मेल आती है तो इस रूम फ्रेशनर से वह भी दूर होती है और साथ ही साथ इससे तनाव भी कम होता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप पानी
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 10 बूंदें लेमन एसेंशियल ऑयल
  • 5 बूंदें ऑरेंज एसेंशियल ऑयल

इसे जरूर पढ़ें - घर पर ही बना सकती हैं फ्रेग्नेंस ऑयल, मिनटों में महकने लगेगा हर कोना

रूम फ्रेशनर बनाने का तरीका-

रूम फ्रेशनर बनाने के लिए सबसे पहले एक स्प्रे बोतल में सभी सामग्री को मिलाएं।
अब आप इसे अच्छी तरह हिलाएं और फिर पूरे घर में स्प्रे करें।

फ्लोरल रूम फ्रेशनर

फ्लोरल रूम फ्रेशनर बनाते समय कई तरह के अलग-अलग फ्लोरल एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पूरे घर में भीनी-भीनी महक आती है। अगर आप अपने घर में एक रोमांटिक माहौल बनाना चाहते हैं तो ऐसे में इस रूम फ्रेशनर को बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इतना ही नहीं, यह मिश्रण तनाव को कम करने, मूड को बेहतर बनाने और रोमांटिक माहौल बनाने में मदद कर सकता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप पानी
  • 10 बूंद रोज एसेंशियल ऑयल
  • 5 बूंद जैस्मीन एसेंशियल ऑयल

इसे जरूर पढ़ें - आपके घर में कई तरीकों से काम आ सकता है एसेंशियल ऑयल, जानिए अमेजिंग हैक्स

रूम फ्रेशनर बनाने का तरीका-

रूम फ्रेशनर बनाने के लिए आप सबसे पहले एक डिफ्यूज़र में पानी व एसेंशियल ऑयल डालकर मिक्स करें।
अब हर बार इसे हिलाकर पूरे घर में स्प्रे करें।

मिंट रूम फ्रेशनर

यह रूम फ्रेशनर ना केवल घर को एक रिफ्रेशिंग अहसास देता है, बल्कि इसके इस्तेमाल से आपका फोकस व एनर्जी
लेवल भी बूस्ट होता है। पेपरमिंट और नीलगिरी का तेल आपको एनजेटिक फील करवाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप पानी
  • 10 बूंदे पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल
  • 5 बूंदे नीलगिरी का तेल

रूम फ्रेशनर बनाने का तरीका-

natural-elements-spa-with-oranges_23-2148199496

  • रूम फ्रेशनर बनाने के लिए एक स्प्रे बोतल में सभी सामग्री को मिक्स करें।
  • अब आप अपने घर में इसे स्प्रे करें।
  • इससे आपका पूरा घर महकने लगेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP