herzindagi
steps to make cushion

आप मुफ्त में घर पर ही बना सकते हैं कुशन, बस फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

How to Make Cushion: जरूरी नहीं है कि आप कुशन मार्केट से ही खरीदें। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से घर पर ही कुशन बना पाएंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-30, 17:52 IST

How to Make Cushion: घर के लिए कुशन खरीदना जरूरी नहीं है। आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर घर पर ही कुशन तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि ऐसा करने के लिए आपको आपको किसी भी तरह का खर्चा नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं आप कैसे घर पर मुफ्त में ही कुशन बना सकते हैं।  

घर पर कुशन कैसे बनाएं? 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Hetal's Art (@hetal_diy_queen)

  • खराब कपड़ा
  • कैंची 
  • थर्माकोल 
  • सुई और धागा 

इसे भी पढ़ेंः  इन यूनिक कुशन कवर से दीजिए अपने घर के तकीयों को ट्रेंडी लुक

कैसे बनाएं कुशन? 

  • कुशन बनाने के लिए आपको सबसे पहले थर्माकोल लेना है और उसे छोटे-छोटे हिस्सों में कुतर लेना है। आप चाहें तो हाथ ये या मूली कुतरने वाले बर्तन से भी थर्माकोल को तैयार कर सकते हैं। इसके बाद एक कपड़ा लें और उसे 3 जगह सिल लें। 
  • अब आपको थर्माकोल को कपड़े में डालना है और उसे चारों तरफ से बंद कर दें। 
  • आपको कुशन जितना भी बड़ा चाहिए, आप उतना ही बड़ा कपड़ा लें। अगर आपको टाइट कुशन चाहिए तो आप ज्यादा थर्माकोल डालें और अगर आप कम थर्माकोल डालेंगे तो कुशन खुल्ला बनेगा।  

जगह के हिसाब से तैयार करें कुशन

आपको कुशन को तैयार करते वक्त इस बात का ध्यान रखना है कि आप उसी रंग का कवर बनाएं। मान लें कि आपका सोफा ब्लू कलर का है और तो आप उसी के मैचिंग कलर का कुशन कवर बनाएं।  

कुशन को घर पर ही सजाएं 

How to Make Cushions

कुशन बनाने के बाद आप घर में मौजूद चीजों की मदद से ही कुशन को सजा भी सकते हैं। इसके लिए आप लटकन और कोई स्टीकर इस्तेमाल कर सकते हैं। आप ऊन से फूल आदी बनाकर भी कुशन को सजा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः कुशन कवर हो गया है पुराना? ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।