
आज के समय में जब दोनों पार्टनर वर्किंग होते हैं, तो यह घर की फाइनेंस मजबूती के लिए बहुत अच्छी बात है, लेकिन समस्या तब शुरू हो जाती है जब कमाई का अंतर रिश्तों के बीच ईगो या अहंकार को ले आता है। ऐसे में देखा जाता है कि अगर एक पार्टनर की सैलरी दूसरे से काफी ज्यादा है, तो अनजाने में ही सही, उनके व्यवहार में बदलाव आने लगता है। यह बदलाव धीरे-धीरे एक खुशहाल रिश्ते को दीमक की तरह अंदर ही अंदर खोखला कर देता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ईगो से कैसे बचा जाए और रिश्ते को कैसे बचाएं? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
हमारे समाज में अगर पत्नी की सैलरी ज्यादा हो, तो पति को अपनी मर्दानगी या वजूद पर खतरा महसूस होने लगता है। वहीं, अगर पति की कमाई ज्यादा है, तो कभी-कभी वह अनजाने में घर के फैसलों पर अपना अधिकार समझने लगता है।

कम कमाने वाला पार्टनर महसूस करता है कि कि अब उसकी बात का महत्व कम हो गया है। यह असुरक्षा धीरे-धीरे गुस्से और चिड़चिड़ेपन में बदल जाती है।
जब कपल्स अपनी तुलना दूसरों से करने लगते हैं, तो वे अपने फेल होने को सिर्फ पैसों के तराजू में तोलने लगते हैं, जिससे ईगो बढ़ने लगता है।
इसे भी पढ़ें -पैसों की वजह से रिश्तों में बढ़ रही है कड़वाहट? एक्सपर्ट से जानें खर्चीले पार्टनर के साथ कैसे करें प्लानिंग
याद रखें कि जो भी पैसा घर में आए, वह किसी एक का नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए है। अगर सैलरी कम हो या ज्यादा, वह आप दोनों की ताकत है।
अगर आपको किसी बात का बुरा लगता है, तो उसे मन में दबाने की बजाय पार्टनर से आराम से बात करें। चुप्पी ईगो को और बढ़ाती है।

इस बात का ध्यान रखें कि घर सिर्फ पैसों से नहीं चलता। अगर एक पार्टनर ज्यादा कमा रहा है, तो हो सकता है दूसरा पार्टनर घर की जिम्मेदारियां या भावनात्मक सहयोग ज्यादा दे रहा हो। एक-दूसरे के गैर-आर्थिक योगदान का सम्मान करें।
नोट - घर के खर्चों के लिए एक Joint Account बनाएं। इससे 'मेरा पैसा' और 'तुम्हारा पैसा' वाली भावना खत्म होती है। इससे अलग चाहे घर खरीदना हो या कोई छोटा सामान, फैसला लेते समय दोनों की राय को बराबर महत्व दें। पैसा कभी भी वोटिंग पावर नहीं होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें -पार्टनर को नींद आती है जल्दी और आप 'नाइट आउल'? ऐसे बिठाएं अपनी लाइफस्टाइल में तालमेल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।