Mon Apr 20, 2026 | Updated 07:34 PM IST
image

छोटे और बंद बाथरूम की उमस से हैं परेशान? खिड़की न भी हो तो भी ऐसे रखें इसे ठंडा और खुशबूदार

छोटे और बिना खिड़की वाले बाथरूम में उमस और गर्मी एक आम समस्या है। यह लेख एग्जॉस्ट फैन, समुद्री नमक, कपूर, छोटे टेबल फैन और स्नेक प्लांट जैसे पौधों का उपयोग करके बाथरूम को ठंडा और महकता हुआ रखने के स्मार्ट तरीके बताता है।
Editorial
Updated:- 2026-04-20, 17:16 IST

अक्सर जो बाथरूम छोटे होते हैं और जिनमें खिड़की नहीं होती, उनमें सबसे बड़ी समस्या उमस और घुटन की होती है। जी हां, गर्मियों के मौसम में गरम पानी के यूज या वेंटिलेशन न होने की वजह से बाथरूम किसी भट्टी जैसा गर्म महसूस होने लगता है। अगर आपके बाथरूम में भी खिड़की नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और स्मार्ट तरीकों से आप इसे ठंडा और हर वक्त महकता हुआ रख सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि खिड़की वाले बाथरूम को कूल बनाए रखने के लिए क्या करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

बाथरूम में तपन और उमस हो जाती है?

हमारे बाथरूम में खिड़की न होने की वजह से ताजी हवा अंदर नहीं आ पाती और अंदर की गरम हवा बाहर नहीं निकल पाती, जिससे भारीपन महसूस होने लगता है।

बता दें कि नहाने के बाद पानी की बूंदें भाप बनकर हवा में तैरने लग जाती हैं। ऐसे में वेंटिलेशन की कमी के कारण यह नमी दीवारों पर चिपक जाती है, जिससे उमस बढ़ जाती है।

1 - 2026-04-20T165648.070

बता दें कि छोटे बाथरूम में पुराने पीले बल्ब बहुत ज्यादा गर्मी पैदा कर देते हैं, जिससे तापमान और भी बढ़ जाता है।

बाथरूम की गर्मी और बदबू कैसे दूर करें?

अगर आपके बाथरूम में खिड़की नहीं है, तो एग्जॉस्ट फैन आपके बेहद काम आ सकता है। नहाने के बाद कम से कम 15-20 मिनट तक इसे चालू रखें ताकि सारी उमस बाहर निकल जाए।

इसे भी पढ़ें - कूलर दे रहा है उमस वाली गर्मी? घास बदलने की जरूरत नहीं, पानी के टैंक में डालें ये 1 चीज; बर्फ जैसी ठंडी मिलेगी हवा

इससे अलग आप एक छोटी कटोरी लें और उसमें समुद्री नमक और कपूर के कुछ टुकड़े रखें। नमक हवा की नमी को सोख लेगा और कपूर बाथरूम को प्राकृतिक रूप से महकाएगा।

अगर जगह इजाजत दे, तो फर्श पर एक छोटा टेबल फैन रखें जो दरवाजे की तरफ हवा फेंके। इससे हवा का संचार बेहतर होगा।

2 - 2026-04-20T165643.880

स्नेक प्लांट या स्पाइडर प्लांट जैसे पौधे बाथरूम की नमी सोखकर उसे ठंडा और ताजा रखने में मदद करते हैं।

नोट - पोर्टेबल फैन का उपयोग करते वक्त उसे पानी के स्रोत से दूर रखें, जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा न हो। साथ ही अपने बाथरूम की पुरानी पीली लाइट्स को हटाकर कूल व्हाइट एलईडी लगाएं। ये ज्यादा गर्मी नहीं छोड़ती हैं।

इसे भी पढ़ें - फ्रिज खोलते ही आती है मसालों की गंध? कोने में रख दें ये एक कटा हुआ टुकड़ा, सारी बदबू सोख लेगा मिनटों में

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।