How To Grow New Plant Old Pot Soil: बागवानी का शौक रखने वाले अधिकतर लोग बदलते मौसम के साथ सब्जियां और फल-फूल के पौधे लगाना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मी के मौसम में खिलने वाले फूल ठंड आते-आते सूख जाते हैं। ऐसा ही हाल सर्दियों में उगने वाले फूल पौधों के साथ होता है। वह ठंड खत्म होने के साथ ही ग्रो करना बंद कर देते हैं। जैसा कि सर्दियों के मौसम में लोग अपने बगीचे में हरी सब्जियां लगाते हैं। लेकिन बसंत के साथ ही इन पौधों की ग्रोथ कम होती है।
अगर आपने भी अपने गार्डन में पालक-बथुआ और हरी सब्जियां के प्लांट लगा रखा था। वहीं अब दूसरे पौधे लगाने के लिए नए गमले खरीद रही हैं, तो बता दें कि आप पुराने गमलों का भी दोबारा से इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, पत्तेदार सब्जियों वाले पुराने गमले में नया पौधा कैसे ग्रो करें।
पुराने गमले में कैसे लगाएं नया पौधा?
आमतौर हरी पत्तेदार सब्जियों को लेकर लोगों को ऐसा लगता है कि अगर इस गमले में कोई नया प्लांट लगाते हैं। तब वह पौधा सही से ग्रो नहीं करेगा। लेकिन आपको बता दें, कि अगर आप नए पौधे को लगाने से पहले गमले की मिट्टी से पुराने पौधे के जड़ों को हटा दें, तो आपका नया प्लांट अच्छे से बढ़ पाएगा।
इसे भी पढ़ें-मिट्टी में एल्युमिनियम फॉयल दबाने से क्या सच में होता है पौधों को फायदा? जानें
पालक और बथुआ के पौधे हटाए
किसी भी नए पौधे के लिए गमले में मौजूद मिट्टी अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में अगर आप पुराना गमला, जिसमें पहले से हरा साग लगा था। उस स्थिति में सबसे पहले पालक और बथुआ के पुराने पौधों को धीरे-धीरे उखाड़ लें। इन्हें उखाड़ने के बाद, मिट्टी को अच्छे से गुड़ाई कर जड़ को निकाल झाड़े करें ताकि नई जड़ों को बढ़ने में दिक्कत न हो।
मिट्टी में मिलाएं खाद
पुराने पौधों को हटाने के बाद, मिट्टी को अच्छे से चेक करें। अगर मिट्टी में पोषक तत्व कम हैं, तो गोबर की खाद मिलाएं। यह पौधों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करेगा। मिट्टी को हल्के हाथ से हिलाते हुए फैलाएं ताकि पानी अच्छी तरह जड़ तक पहुंच सकें।
फूलों के पौधे चुनें
अब आप उन पौधों का चयन करें, जो इस आने वाले मौसम में रंग-बिरंगे फूल देते हैं। अगर आप पौधों को कलम या बीजों से ग्रो कर रहे हैं, तो उन्हें एक-दूसरे से उचित दूरी पर लगाएं ताकि उन्हें ग्रो करने में दिक्कत न हो। फूलों के पौधों को 6-8 इंच की दूरी पर लगाना अच्छा होता है। पौधों को लगाने के बाद पानी का छिड़काव करें।
इसे भी पढ़ें-हरियाली के साथ सुख-समृद्धि लाता है वैजयंती का पौधा, एक्सपर्ट की इन ट्रिक्स से घर में उगा सकती हैं आप
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik, shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों