गमले में मेहंदी उगाने के लिए इन 5 स्टेप्स को फॉलो करें

मेहंदी का पौधा उगाना और उसकी मदद से पाउडर बनाना बहुत आसान है। बस आपको पता होना चाहिए कि उसकी देखभाल कैसे की जा सकती है। आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। 

 
How to grow mehendi plant in pot at home

How to grow Henna| मेहंदी लगाने का शौक तो बहुत लोगों को होता है, लेकिन आजकल मार्केट में मिलने वाली मेहंदी में बहुत सारा डाई मिला होता है। इस तरह की मेहंदी चाहे बालों में इस्तेमाल की जाए या फिर स्किन पर वो सही नहीं होती है। ऐसे में अगर आपको बिना केमिकल वाली मेहंदी चाहिए, तो आप उसे आसानी से घर पर लगा सकती हैं। कई लोगों को लगता है कि मेहंदी का पौधा गमले में नहीं लग सकता, लेकिन ऐसा नहीं है।

अगर सही गमला और माहौल दिया जाए, तो यह पौधा घर की बालकनी या छोटे से आंगन में भी बहुत अच्छे से पनप सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि इसके साथ क्या करना है।

मेहंदी का पौधा किस तरह से लगाएं

मेहंदी का पौधा लगाने के तीन तरीके हो सकते हैं। पहला बीज के जरिए इसे उगाएं जिसमें आपको 6 महीने तक का समय लग सकता है।

ग्राफ्टिंग के जरिए मेहंदी के किसी हेल्दी पौधे की एक स्टेम को छीलकर उसे मिट्टी में लगाएं। ऐसा करते समय आप स्टेम में कुछ बेसिक कट्स लगाएं और सबसे नीचे वाले हिस्से को नुकीला कर दें। नुकीला हिस्सा मिट्टी के अंदर डायगोनली लगभग 2 इंच तक जाएगा और ऊपर छाल पर किए गए कट्स हवा में रहेंगे। गमले में इसे लगाने के बाद आप इसमें पानी अच्छे से डालें। टहनी का जो हिस्सा मिट्टी के नीचे है उससे जड़ बनेगी और ऊपर कट्स वाले एरिया से स्प्राउट्स जैसी पत्तियां निकलेंगी।

तीसरा तरीका है आप मेहंदी का पौधा आप सीधे नर्सरी से भी ला सकती हैं। इसे सीधे ही गमले में शिफ्ट किया जा सकता है।

mehendi plant at home

इसे जरूर पढे़ं- Kitchen Garden Tips: घर में आसानी से ऐसे उगाएं करी पत्ते का पौधा

मेहंदी के पौधे के लिए किस तरह का गमला लें?

आपको कम से कम 12 इंच गहरा गमला लेना है क्योंकि इससे कम में फूल और फल दोनों ही नहीं आएंगे। मेहंदी के पौधे की जड़ ऐसी होती है कि वो ज्यादा बढ़ सकती है जिसके कारण समय-समय पर पौधे को बड़े गमले में लेकर जाना भी जरूरी होता है।

मेहंदी का पौधा गमले में लगाने के लिए सही तरीके से बनाएं मिट्टी का मिक्सचर

गमले की मिट्टी में फर्टिलाइजर और न्यूट्रिएंट्स की ज्यादा जरूरत होती है क्योंकि जमीन की तरह उसमें मिनरल्स पहले से मिले हुए नहीं होते हैं। ऐसे में आपको बार-बार फर्टिलाइजर मिलाने की जरूरत भी होती है।

  • पहले आप 40-50% गार्डन की मिट्टी लें।
  • अब आप केले के छिलके डालें जो पोटैशियम फर्टिलाइजर का काम करेगा।
  • अब आप कोकोपीट और वर्मी कम्पोस्ट का मिक्सचर डालें।
  • इसके बाद थोड़ी सी रेत मिलाएं।
  • इस मिक्सचर को आप गमले में भरें।
  • यही मिक्सचर बहुत अच्छे फर्टिलाइजर का काम करेगा जिससे मेहंदी के पौधे को बेहतर न्यूट्रिएंट्स मिलेंगे।
Henna powder from leaves

मेहंदी के पौधे को किस तरह से चाहिए धूप और पानी

यह पौधा धूप में सबसे अच्छी तरह से खिलता है इसलिए अगर आपके पौधे में बेहतर रिजल्ट चाहिए, तो उसे ऐसी जगह पर रखें जहां दिन में 6-7 घंटे की धूप आती हो। अगर पौधा छोटा है तो गर्मियों की बहुत तेज धूप से दूर रखें उसके अलावा हर मौसम में आप इसे भरपूर धूप दे सकती हैं। इसके अलावा, इस पौधे की मिट्टी कभी सूखनी नहीं चाहिए। आपको अच्छे से ड्रेन होने वाली मिट्टी इसके लिए इस्तेमाल करनी होगी। एक बार में भरपूर पानी देने के बाद ऐसा हो सकता है कि आप इस पौधे को एक-दो दिन के लिए पानी दें ही ना।

मेहंदी के पौधे की मेंटेनेंस कैसे करें?

इस पौधे के साथ भी वही लॉजिक अप्लाई होता है जो करी पत्ते के पौधे के साथ होता है। आपको इसकी समय-समय पर छंटाई करते रहना होगा। मेहंदी के पौधे में बहुत ज्यादा फल आने लगे हैं, तो उन्हें काट दीजिए। ऐसे में पौधा पत्तियों की पैदावार ज्यादा करेगा और घना होगा। जो न्यूट्रिशन आप मेहंदी के पौधे को दे रही हैं, वो भरपूर पत्तियों के लिए इस्तेमाल होगा। आपको 20-25 दिनों के बाद इसमें फर्टिलाइजर देने की जरूरत होगी। वर्मी कम्पोस्ट, बनाना पील और एनपीके फर्टिलाइजर इसके लिए बेस्ट होंगे। अगर पौधा बहुत बड़ा हो रहा है, तो उसे किसी बड़े गमले में शिफ्ट कर लें।

इसे जरूर पढे़ं- मेहंदी का पौधा आप भी घर पर आसानी से उगा सकते हैं, जानिए कैसे

कैसे बनाएं मेहंदी के पौधे से पाउडर?

henna leaves

कई लोगों को लगता है कि मेहंदी के फल या फूलों से पाउडर बनता है, लेकिन ऐसा नहीं है। मेहंदी के पौधे की सबसे हरी पत्तियां ही मेहंदी पाउडर बनाती हैं। आपको इन्हें तोड़कर धूप में अच्छी तरह से सुखाना है। इसके बाद आपको इन्हें ग्राइंड कर लेना है और फिर जो पाउडर बनेगा उसे किसी कपड़े या महीन छलनी की मदद से छान लेना है। मेहंदी की पत्तियां हार्वेस्ट करते समय आप पूरी ब्रांच की प्रूनिंग (छंटाई) करें। इससे नई पत्तियां और ब्रांच आने में मदद मिलेगी।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP