छत पर गमले में लगाएं दिन में 3 बार रंग बदलने वाला कमल का फूल...उगाना है बहुत आसान, बढ़ा देगा घर की शान

How To Grow Hibiscus Mutabilis Plant: क्या आप अपने गार्डन में तरह-तरह के फूल उगाना पसंद करते हैं? अगर आपको फूलों का शौक है, तो आपके गार्डन में दिन में तीन बार रंग बदलने वाला लैंड लोटस का पौधा जरूर होना चाहिए। आइए जानें, लैंड लोटस का पौधा घर पर कैसे उगाएं? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-04-20, 07:00 IST
How To Grow Hibiscus Mutabilis Plant

How To Grow Land Lotus at Home In a Pot: पानी में खिलने वाले कमल के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक कमल का फूल ऐसा भी है, जो मिट्टी में खिलता है। यह कमल की एक खास किस्म है, जो दिन में 3 बार रंग बदलती है। इस पौधे को अगर आपने अपनी छत पर लगा लिया, तो आपके गार्डन की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। इस कमल के पौधे को लैंड लोटस या हिबिस्कस म्यूटैबिलिस भी कहा जाता है।

लैंड लोटस या हिबिस्कस म्यूटैबिलिस का पौधा दिन में 3 बार रंग बदलता है। यह सुबह के वक्त सफेद, दोपहर में हल्का गुलाबी और शाम को पूरा गुलाबी नजर आता है। अपने रंग बदलने की खूबी के कारण यह पौधा बहुत ही फेमस है। यह देखने में भी बहुत खूबसूरत लगता है। इसे बगीचे में उगाना बहुत ही आसान है। आइए जानें, गमले में लैंड लोटस कैसे लगाएं?

लैंड लोटस फ्लावर लगाने का सही समय?

Right time to plant land lotus flower

माली ने बताया कि लैंड लोटस का पौधा जुलाई से लेकर अक्टूबर के बीच में कभी भी लगाया जा सकता है। इसे आप 12 इंच के मिट्टी के गमले में अच्छे से लगा सकते हैं। इस पौधे को बहुत ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं पड़ती।

किस मिट्टी में लगाएं पौधा?

लैंड लोटस का पौधा गमले में लगाने के लिए आपको कोको-पीट और वर्मीकम्पोस्ट का मिश्रण तैयार करना होगा। इससे पौधे की जड़े बहुत ही हेल्दी रहती हैं और फूल भी ज्यादा आते हैं। मिट्टी तैयार करते हुए, कीड़ों से बचाव के लिए इसमें थोड़ी सी नीम खली भी मिक्स कर लें। साथ ही गमले में पौधा लगाने के बाद उस पर नीम के तेल का छिड़काव भी कर सकते हैं।

कटिंग या एरय लेयरिंग से लगाएं पौधा?

लैंड लोटस का पौधा लगाने के लिए आप कटिंग या एरय लेयरिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप कटिंग की मदद से आसानी से इस रंग बदलने वाले कमल के पौधे को लगा सकते हैं। इसके लिए एक हेल्दी कटिंग लें और इसे फंगस से बचाने के लिए इसके नीचले हिस्से पर हल्दी लगा दें। इससे पौधा सही से ग्रो कर पाता है। इसके अलावा, आप एयर लेयरिंग से भी पौधा लगा सकते हैं। इसके लिए, जीवित तने की टहनी को मोड़कर मिट्टी में लगा दें।

पौधे की देखभाल कैसे करें?

How to care for a plant

इस पौधे को अच्छी ग्रोथ के लिए 6 से 8 घंटे की सूरज की रोशनी की जरूरत होती है। इस गर्मी के मौसम में नियमित तौर पर पानी दें। इस तरीके से आपका पौधा अच्छे से ग्रो कर पाएगा।

यह भी देखें- Lotus Flowers: बीज की मदद से घर पर भी उगा सकते हैं कमल के फूल, यहां जानें सबसे आसान तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP