ग्रो बैग में ही उग जाएगा ढेर सारा हरा धनिया, इस आसान ट्रिक से नहीं पड़ेगी बाजार से खरीदने की जरूरत

Grow Coriander At Home In Grow Bags: अगर आप भी अपने घर पर ही ताजा और हरा धनिया उगाना चाहते हैं, तो आप ग्रो बैग्स में कम जगह में ही इसके ढेर सारे पत्ते उगा सकते हैं। आइए जानें, ग्रो बैग में धनिया उगाने का सही तरीका क्या है?
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-01-09, 19:03 IST
how to grow coriander at home in grow bags

How To Grow Coriander At Home: सब्जी में थोड़ा सा हरा धनिया डल जाए, तो स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं। ताजा और पौष्टिक हरा धनिया स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। हरा धनिया आप अपने घर पर ही आसानी से उगा सकते हैं। सर्दियों के मौसम में धनिया गमलों में या किचन गार्डन में उगाना काफी आसान होता है। इसे आप बिना गमले के भी कई तरीकों से उगा सकते हैं। ग्रो बैग की मदद से आप कम ही जगह पर ढेर सारा धनिया खरीद सकते हैं।

अगर आप अपने घर पर ही ढेर सारा हरा धनिया उगाना चाहते हैं, तो आप बहुत ही आसानी से इन्हें उगा सकते हैं। आपके पास अगर गमले नहीं है, तो आप ग्रो बैग्स में ही इन्हें लगा सकते हैं। इसके लिए आपको ग्रो बैग में धनिया लगाने की सही विधि पता होनी चाहिए। आइए जानें, ग्रो बैग में धनिया कैसे उगाते हैं?

धनिया उगाने के लिए चाहिए

needed to grow coriander

  • ग्रो बैग/बोरी
  • धनिया के बीज
  • कोकोपीट
  • कंपोस्ट
  • नीम ऑयल

कैसे तैयार करें ग्रो बैग

ग्रो बैग में धनिया उगाने के लिए सबसे पहले उसमें मिट्टी तैयार करना जरूरी है। इसके लिए ग्रो बैग या फिर किसी साफ पुरानी बोरी में कोकोपीट भर लें। इसे आधे से कम हिस्से में ही भरें। इसके बाद कोकोपीट पर वर्मी कंपोस्ट की एक मोटी परत बिछाएं। इस पर ऊपर से फिर एक बार कोकोपीट डाल लें। इससे आपकी 3 लेयर वाली उपजाऊ मिट्टी तैयार हो जाएगी। कोकोपीट में सामान्य मिट्टी के मुकाबले पौधों की ग्रोथ ज्यादा बेहतर होती है।

धनिया के बीज ग्रो बैग में कैसे लगाएं?

How to plant coriander seeds in grow bags

मिट्टी और ग्रो बैग को तैयार करने के बाद धनिया के अच्छी क्वालिटी के बीजों को बीच के क्रश कर लें। ध्यान रहे इन्हें ज्यादा क्रश नहीं करना है। इसके बाद, बीजों को मिट्टी पर समान दूरी पर छिड़क लें। ऊपर से इस पर कोकोपीट की एक पतली लेयर लगा दें। अब बीजों पर पानी का छिड़काव करें। इसे लगाने के

करीब 11 दिनों के बाद आपको पौधे नजर आने लगेंगे। धनिया के पत्ते जैसे ही उगना शुरू हों, उन पर नीम ऑयल का छिड़काव करें। इससे पौधे पर कीड़े नहीं लगेंगे और उनकी ग्रोथ भी बेहतर होगी।

इन बातों का रखें ख्याल

ध्यान रहे धनिया के पौधे में बहुत ज्यादा पानी का इस्तेमाल ना करें।

पौधे को सही धूप वाली जगह पर रखें। धूप से इनकी ग्रोथ बेहतर होती है।

यह भी देखें-बिना मिट्टी के भी उगा सकते हैं धनिया, जानें कैसे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik/meta AI

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP