एक ही गमले में उगाएं ढेरों चेरी टमाटर और पुदीना, ज्यादा पैसे भी नहीं होंगे खर्च

अगर आप होम गार्डनिंग के शौकीन हैं और सब्जियां लगाना पसंद करते हैं, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है। आप बहुत ही कम बजट में टमाटर और पुदीना का पौधा घर पर लगा सकते हैं।
image

अक्सर लोगों को लगता है कि गार्डन में सब्जियों को लगाना मुश्किल है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर थोड़ा ध्यान दिया जाए या पौधा सही तरह से लगाया जाए, तो गार्डन फूलों से भर सकता है। आप कम बजट में भी अच्छे प्लांट लगा सकते हैं और दो सब्जियों को लगाने के लिए एक ही गमले का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चेरी टमाटर या पुदीना जैसी सब्जियों को सेलेक्ट कर सकते हैं। इन दोनों के बीच एक ही मिट्टी में बो सकते हैं, बस आपको लगाने का सही तरीका मालूम होना चाहिए। अगर आप बीज सही तरह नहीं लगाएंगे, तो आपकी मेहनत खराब हो सकती है।

इसलिए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे एक ही गमले में इन दोनों पौधों को आसानी से उगाया जा सकता है, वो भी बिना ज्यादा मेहनत और खर्च किए बिना। तो चलिए शुरू करते हैं ये हरा-भरा सफर, जो आपके गार्डन और मन दोनों को खूबसूरती से भर सकता है।

एक गमले में दो पौधे उगाना कितना सही है?

Do tomatoes and mint go together

अगर आप दो सब्जियों के बीज एक ही गमले में लगा रहे हैं, तो पहले उसके नेचर को देखें क्योंकि किसी पौधे को धूप ज्यादा चाहिए होती है, तो किसी पौधे में पानी ज्यादा डाला जाता है। इसलिए हमेशा साथ में ऐसे पौधे लगाएं जिनकी जरूरत एक समान हो, ताकि उनकीदेखभाल आसानी से की जा सके।

इसे जरूर पढ़ें-कभी नहीं मरते ये 5 पौधे, बिना पानी के भी घर को देते हैं रॉयल लुक, गर्मियों में लगाना है आसान

कैसे लगाएं टमाटर और पुदीना का पौधा?

How many cherry tomatoes can you plant in one pot

  • पौधा लगाने के लिए आपको टमाटर और पुदीना के बीज, मिट्टी और कंटेनर की जरूरत होगी। इसके बाद बीज लगाना शुरू करना है, चेरी टमाटर को गमले के बीच में और पुदीना के बीज गमले के किनारे पर लगाएं।
  • इससे पुदीना जमीन में फैलेगा और चेरी टमाटर ऊपर की ओर बढ़ेगा। दोनों को ग्रोथ की जगह मिल जाएगी और वो आसानी से बढ़ने भी लगेंगे।
  • बीज लगाने से पहले आपको गमले का साइज डिसाइड करना होगा। बेहतर होगा कि आप कम से कम 14 इंच गहरा और चौड़ा पॉट सेलेक्ट करें। बड़े गमले में मिट्टी बहुत ही आसानी से भर जाएगी और पौधे की ग्रोथ भी अच्छी होगी।
  • गमले की मिट्टी बनाने के लिए आपको उसके दो हिस्से बनाने होंगे। पहला हिस्सा बागवानी मिट्टी और दूसरा हिस्सा गोबर की खाद, रेत या कोकोपीट का होगा। हालांकि, एक बार मिट्टी बनाने के बाद आपको हर 15 दिन में खाद और रेत को मिलाना होगा।

इसे जरूर पढ़ें-Gardening Tips: इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल, हो जाएंगे हरे-भरे

  • बीज और मिट्टी लगाने के बाद आपको पौधे की ग्रोथ होने तक ध्यान देना होगा और समय पर पानी देना होगा। धूप और छांव का काफी ध्यान रखना होगा, ताकि इसकी ग्रोथ में कमी न हो और यह समय से बढ़ जाए।
  • अगर पुदीना बढ़ रहा है, तो इसे हर 10-12 दिन में थोड़ा-थोड़ा काटते रहें, ताकि वह झाड़ी जैसा न बन जाए। साथ ही, टमाटर के पौधे को सहारा दें जैसे लकड़ी की छड़ी या तार। इससे यह गिरेंगे नहीं और ठीक तरह से पक भी जाएंगे।

लेकिन आपको इसकी काफी देखभाल करनी होगी। साथ ही, सही जगह पर पौधा रखना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो सारी मेहनत खराब हो सकती है।

इस तरह आप पौधे को अपने गार्डन में लगा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP