होम गार्डन में लगाएं यह पौधा, धन में होगी वृद्धि

अगर आप भी घर में धन की वृद्धि चाहते हैं, तो किचन गार्डन में इस पौधे को आसानी से लगा सकते हैं। आइए गमले में लगाने का तरीका जानते हैं।

how to grow ashoka plant in pot

आजकल गार्डनिंग करना लगभग हर को पसंद करता है। जब भी किसी को थोड़ा बहुत समय मिलता है वो गार्डन में फल और फूल के पौधे लगाते रहते हैं। आजकल कई लोग गार्डन में सेहत का ध्यान रखने के साथ-साथ सुख-समृधि और धन में वृद्धि होने वाले पेड़-पौधों को भी गार्डन में लगाना पसंद करते हैं।

तुलसी या पीपल का पौधा सुख-समृधि और धन में वृद्धि के लिए तो एलोवेरा, पुदीना और नीम का पौधा सेहत का ख्याल रखने के लिए कई लोग गार्डन में इसका पौधा लगाते रहते हैं। इन्हीं की तरह अशोक एक ऐसा पौधा माना जाता है जिसे धन में वृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बेहतरीन गार्डनिंग टिप्स और ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से गमले में अशोक पौधा लगा सकते हैं।आइए जानते हैं।

अशोक का पौधा लगाने के लिए सामग्री

how to grow ashoka plant

  • बीज
  • खाद
  • मिट्टी
  • गमला (मिट्टी का)
  • पानी

बीज का चुनाव सही से करें

यह हम सभी जानते हैं कि होम गार्डन में किसी भी पौधे को लगाने के लिए बीज का सही होना बहुत जरूरी है। अगर बीज सही नहीं होगा, तो सभी मेहनत बेकार हो सकती है। इसलिए अशोक का पौधा लगाने के लिए सही बीज का चुनाव करना बहुत जरूरी है।(Herbs Plants के लिए बेस्ट 3 खाद)

अशोक पौधा का बीज खरीदने के लिए आप किसी बीज भंडार या किसी नर्सरी का रुख कर सकते हैं। इन दोनों की जगहों पर गमले में लगाने वाला अशोक का बीज आसानी से मिल जाता है। इन दोनों जगह सस्ते दाम पर भी बीज मिल जाता है।

नोट: बीज खरीदते समय गमले में उगाने वाला ही बीज खरीदें। गमले में उगाने वाला अशोक का पौधा छोटा होता है।

अशोक का बीज लगाने से पहले करें ये काम

know how to grow ashoka plant in pot

  • होम गार्डन में अशोक का पौधा आसानी से लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको इन टिप्स को फॉलो करने की जरूरत है।
  • सबसे पहले जिस मिट्टी को गमले में डालने वाले हैं उसे फोड़कर एक दिन के लिए धूप में रख दें।
  • मिट्टी को धूप में रखने से मिट्टी के अंदर मौजूद कीड़े भाग जाते हैं। मिट्टी में मौजूद जंगली घास को भी अलग कर दें।
  • अब मिट्टी में खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अशोक के पौधे को गमले के बीचों बीच डालें और साइड-साइड में खाद युक्त मिट्टी को डालकर बराबर कर लें।
  • मिट्टी बराबर करने के बाद 1-2 मग पानी डालना न भूलें।
  • नोट: खाद के रूप में आप जैविक खाद का ही इस्तेमाल करें। जैविक खाद की वजह से पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है और जड़ भी मजबूत होती है। केमिकल खाद की वजह से बीज मर भी सकता है।
  • नोट: मिट्टी में लगाने के बाद पौधा हरा-भर दिखाई न दें तब तक तेज धूप से दूर रखें।

अशोक का बीज लगाने के बाद इन टिप्स को फॉलो करें

how to grow ashoka plant at home

  • गमले में अशोक का बीज लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि बीज लगाने के बाद भी आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। जैसे-
  • जब तक पौधा 2-3 इंच बड़ा न हो जाए तब तक आपको तेज धूप में गमले को नहीं रखना चाहिए।
  • पौधे की ग्रोथ में कीड़े या जंगली घास की वजह से कोई नुकसान न हो, इसके लिए समय-समय पर नेचुरल कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करते रहे। इसके लिए आप नींबू का रस, बेकिंग सोडा या सिरके का कीटनाशक स्प्रे बना सकते हैं।
  • समय-समय सिंचाई करना और जैविक खाद डालना भी बहुत जरूरी है।
  • लगभग दस से बारह महीने में पौधा बड़ा हो जाता है। जब पौधा बड़ा हो जाए तो कटिंग करके सेप में दे दें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP