बिच्छू आमतौर पर घर के आसपास पाए जाने वाले एक कीड़े होते हैं, जो बेहद ही जहरीले भी होते हैं। अक्सर ये कीड़े उन जगहों पर अधिक दिखाई देते हैं जहां अधिक गंदगी मौजूद हो। खासकर बरसात के दिनों में ये कुछ अधिक ही दिखाई देते हैं। कई बार इसके काटने से व्यक्ति गंभीर बीमारी के शिकार भी हो जाते हैं। ऐसे में इससे पहले कोई खतरा हो इसे घर से दूर रखने के लिए आपको तैयार रहना चाहिए क्योंकि, कई बार दिन के साथ-साथ रातों में भी बिच्छू घर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं और किसी को भी काट सकते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से इन्हें घर से दूर और घर में आने से रोक सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
खिड़कियों में मच्छरदानी लगाएं
शायद, आपको मालूम हो अगर नहीं मालूम है तो आपकी जानकरी के लिए बता दें कि घर में सबसे अधिक बिच्छूखिड़की के तरफ से ही आते हैं, क्योंकि अन्य जगहों के मुकाबले खिड़की के आसपास की जगहें गंदी होती है और बिच्छू इसी जगह रहना भी पसंद करते हैं। ऐसे में सबसे पहले खिड़की के आसपास सफाई रखना बहुत ज़रूरी है। इसके अलावा खिड़की में मच्छरदानी भी आप ज़रूर लगाएं। इससे बिच्छू के अलावा कोई भी कीड़ा घर के अंदर नहीं आएगा।
Scorpions स्प्रे का इस्तेमाल करें
जी हां, बिच्छुओं को घर से दूर रखने या घर से भगाने के लिए आप Scorpions स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि अन्य स्प्रे से ये जल्दी भगाते नहीं है। इसे आप किसी भी दुकान से आसानी से खरीद सकती हैं। सबसे पहले आप इस स्प्रे का छिड़काव उन जगहों पर करें जहां सबसे अधिक आपको गंदगी दिखाई दे रही हो। इसके बाद मुख्य दरवाजा के साथ-साथ खिड़की और स्टोर रूम में भी इसका छिड़काव ज़रूर करें। मुख्य दरवाजे पर अगर गमला है, तो गमले के आसपास भी इसका छिड़काव ज़रूर करें।(बदबूदार कीड़ों को भगाने के तरीके)
ब्लीच पाउडर का उपयोग करें
ब्लीच पाउडर की तेज महक के कारण बिच्छूकभी भी घर में आने की कोशिश नहीं करते हैं। इसलिए आप समय-समय पर ब्लीच के घोल का छिड़काव गार्डन, गमले की आसपास की जगहों और खिड़की पर बाहर से ज़रूर करें। ब्लीच के अलावा आप बेकिंग सोडा का भी इस काम के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे भी काफी हद तक घर से बिच्छू दूर ही रहते हैं। इसके अलावा फल के छिलके को इधर-उधर न फेंके क्योंकि, सबसे अधिक बिच्छू फल या फल के छिलके के आसपास दिखाई देते हैं।
इसे भी पढ़ें:अपने पालतू के शरीर में होने वाले पिस्सू से ऐसे पाएं छुटकारा
नीम का तेल
नीम के तेल या नीम के पेस्ट से भी बिच्छू को घर के अंदर आने रोक सकती हैं। जी हां, इसके लिए एक से दो लीटर पानी में चार से पांच चम्मच नीम के तेल को डालकर एक मिश्रण तैयार कर लीजिए और घर के आसपास अच्छे से छिड़काव कर लीजिए। इसकी महक से बिच्छू कभी भी नहीं आएंगे। इसके अलावा गार्डन, जहां अधिक गंदगी दिखाई दें आदि जगहों पर नीम के पेस्ट लगाकर छोड़ दीजिए। इसकी तेज महक और खट्टेपन की वजह से आसपास भी बिच्छू नहीं भटकेंगे।(इन कारणों से घर में ज्यादा होते हैं मच्छर और कीड़े)
यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@safehavenpest.com,bobvila.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों