What home remedy kills rats: घर में एक बार चूहे अपना डेरा जमा लें, तो ये नाक में दम कर देते हैं। इनकी वजह से कई बार, तो घर में गंदी स्मेल भी आने लगती है। कई बार चूहे नाली या किसी अन्य गंदी जगह से आकर घर में उधम मचाने लगते हैं, जिसकी वजह से पूरा घर साफ करने की नौबत आ जाती है। अगर इन्हें वक्त रहते घर से ना भगाया जाए, तो ये खाने-पीने की चीजों पर भी मुंह लगा देते हैं। अक्सर गलती से किसी ने उनका मुंह लगाया खाना खा लिया, तो बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है।
चूहों को भगाने के लिए लोग तरह-तरह के क्लीनर और दवाइयों को सहारा लेते हैं, लेकिन इसके बाद भी इनसे राहत नहीं मिल पाती। अगर आप भी सारे उपाय आजमाकर थक चुके हैं, तो आज हम आपको इंटरनेट का एक ऐसा वायरल हैक बताएंगे, जिसकी मदद से आप चूहों से छुटकारा पा सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक हैक तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानें, घर से चूहों का खात्मा करने के लिए क्या करें?
क्या सामग्री चाहिए?
- लाल मिर्च पाउडर
- 2 कपूर
- बेसन
- शैंपू का पाउच
चूहे भगाने का पेस्ट कैसे बनाएं?
चूहे भगाने वाला पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 बड़े चम्मच बेसन लें। इसी में 2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर भी मिला लें। दोनों चीजों को पहले अच्छे से मिक्स कर लें। लास्ट में इसमें शैंपू का एक पाउच भी मिला लें। इसके बाद इसमें पानी डालकर इसका मिश्रण मिला लें। इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसके बाद, 2 कपूर हाथों से मसल लें और इसे भी पेस्ट में ही मिला लें। ऐसे आपका चूहे भगाने वाला पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा।
चूहों को पेस्ट से कैसे भगाएं?
चूहों को भगाने वाले इस पेस्ट को तैयार करने के लिए आपको एक बेकार कपड़े का टुकड़ा लेना है। कपड़े के टुकड़े पर पेस्ट लगा लें। कपड़े को उस जगह पर रख दें, जहां भी चूहे सबसे ज्यादा आते हैं। चूहे बेसन खाने के लिए अट्रैक्ट होंगे, लेकिन उन्हें मिर्च और कपूर बिल्कुल भी पसंद नहीं होते। ऐसे में इन्हें खाते ही चूहे घर से बाहर भागने लगेंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her Zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों