Tips To Get Rid Of Drain Flies: किचन सिंक से लेकर किचन की नाली और बाथरूम सिंक से लेकर बाथरूम की नाली के आसपास अक्सर ड्रेन फ्लाइस दिखाई देते हैं। किचन सिंक से निकले वाली मक्खियां कई बार भोजन पर भी बैठ जाती हैं जिसकी वजह से घर के कई सदस्य भी बीमार पड़ जाते हैं।
ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि बाथरूम से लेकर किचन और डस्टबिन से ड्रेन फ्लाइस को दूर रखा जाए। इस आर्टिकल हम आपको 1 ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आसानी से ड्रेन फ्लाइस की समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
सबसे पहले करें ये काम
ड्रेन फ्लाइस को किचन, बाथरूम आदि जगहों से दूर करने का काम एक टास्क की तरह होता है। ऐसा नहीं कि एक बार नाली और सिंक को साफ किया और वो भाग जायेंगी। इसके लिए आपको यह मालूम करना होगा कि सिंक या नाली के पाइप में कीचड़ जमा तो नहीं है। पाइप में कीचड़ जमा होने की वजह से भी किचन और बाथरूम में ड्रेन फ्लाइस की समस्या पैदा हो जाती है। ऐसे में सबसे पहले पाइप की सफाई करना बहुत जरूरी है।
इसे भी पढ़ें:किचन सिंक के नीचे जमा फफूंदी के जिद्दी दाग से छुटकारा पाने के टिप्स
अमोनिया पाउडर का करें इस्तेमाल
जिस 1 चीज से ड्रेनफ्लाइस की समस्या को दूर करने की बात कर रहे हैं उसका नाम अमोनिया पाउडर है। सिंक और नाली में लगने वाली मक्खियों की समस्या को कुछ ही दिनों में दूर कर सकते हैं। अगर घर में अमोनिया पाउडर नहीं है, तो आप हार्डवेयर की दुकान से खरीद सकते हैं। यह बहुत काम दाम पर मिल जाता है। ड्रेन फ्लाइस को भगाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले एक बर्तन में 3-4 चम्मच अमोनिया पाउडर को डालें।
- अब इसमें 2-3 कप पानी और 2 चम्मच नींबू के रस को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद मिश्रण को किचन-बाथरूम सिंक और नाली के आसपास छिड़काव करके 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद सिंक और नाली को साफ कर लें।
- इस प्रक्रिया को सप्ताह में 2-3 दिन जरूर करें।
अमोनिया पाउडर और सिरके का उपयोग करें
अमोनिया पाउडर और सिरके के इस्तेमाल से भी ड्रेन फ्लइस की समस्या को आसानी से दूर दूर कर सकते हैं। इन दोनों के इस्तेमाल से ड्रेन फ्लइस के अलावा नाली में लगने वाले अन्य कीड़े भी भाग जाएंगे। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 2-3 चम्मच सिरके को 2 कप पानी में मिक्स करके स्प्रे बना लीजिए।
- इधर 1 बाउल में 3-4 चम्मच अमोनिया पाउडर को डालें।
- अब इसमें 2 कप पानी डालकर अच्छे से मिक्स करके सिंक और नाली पर डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद सिरके के स्प्रे को भी सिंक और नाली के ऊपर छिड़काव करके क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
इन टिप्स को भी कर सकते हैं फॉलो
ड्रेन फ्लाइस की समस्या को दूर करने के लिए आप अन्य कई चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नीम के तेल को 2-4 कप पानी में मिक्स करके सिंक और नाली पर छिड़काव कर सकते हैं। तेज गंध के चलते मक्खियां नहीं लगेंगी।
नीम के तेल के अलावा बेकिंग सोडा और नींबू के रस भी स्प्रे बनाकर भी आप ड्रेन फ्लाइस की समस्या को दूर कर सकते हैं।
Recommended Video
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों