कोई भी नई चीज शुरुआत में बहुत बढ़िया तरीके से चलती है, लेकिन एक समय के बाद समस्या आने लग जाती है। अब आप घर के पंखे को ही देख लिजिए। शुरुआत में पंखा बढ़िया हवा देता है, पर एक समय के बाद शोर करने लग जाता है। इससे पूरे दिन घर में शोर होता है और सोने में भी दिक्कत होती है। इसी को देखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ हैक्स जिनकी मदद से आप पंखे की आवाज को ठीक कर सकते हैं।
पंखे के ब्लेड्स को करें साफ
पंखे के ब्लेड्स पर लगी धूल एक समय के बाद बहुत ज्यादा हो जाती है जिससे पंखे पर भार बढ़ता है और आवाज आने लग जाती है। यही कारण है कि कुछ लोग समय-समय पर पंखे की सफाई करते रहते हैं। पंखे के ब्लेड्स को साफ करने के लिए आपको बस क्लीनर और साफ कपड़े की जरूरत है। पहले सूखे कपड़े से जितनी धूल हटाएं और फिर क्लीनर की मदद से ब्लेड्स को अच्छे से साफ करें।
इसे भी पढ़ेंःगंदे पंखे को पुराने तकिए के कवर से नया जैसा बनाए
ब्लेड्स को करें टाइट
पंखा पूरे-पूरे दिन चलता रहता है। इस वजह से बहुत बार ब्लेड्स ढीले हो जाते हैं। यह भी एक कारण है कि क्यों पंखे में से आवाज आती है। पंखे के ब्लेड्स को खोलकर दोबारा टाइट से कस देने से भी शोर बंद हो जाता है।
मोटर करें चेक
पंखे में लगी मोटर में खराबी होने की वजह से भी पंखा आवाज करता है। ऐसे में हो सकता है कि आपका पंखा मोटर में खराबी होने की वजह से आवाज कर कहा हो। मोटर में खराबी होने पर पंखे में से जलने की बदबू भी आ सकती है। मोटर की जांच करने के लिए आप घर पर मैकेनिक को बुला सकते हैं।
तिरछा तो नहीं है पंखा?
पंखे का भार दोनों तरफ बराबर होना चाहिए। अगर एक तरफ भी पंखे का भार बड़ा तो इससे भी पंखा शोर करने लग जाता है। इस वजह से बहुत बार पंखे खराब भी हो जाते हैं। अगर आपका पंखा खराब है तो आप उसकी जल्द से जल्द मरम्मत करा लें।
इसे भी पढ़ेंःगंदे पंखे को चमकदार बनाने के लिए यूज करें ये होममेड क्लीनर
करें तेल का इस्तेमाल
इन सभी टिप्स के अलावा अगर आप पंखे पर तेल लगा देंगे तो इससे भी पंखे की आवाज ठीक हो जाएगी। आपको बस कपड़े पर तेल लगाना है और उसे पंखे के ब्लेड्स पर रब करना है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों