herzindagi
how to disinfect home naturally in hindi

घर को इन तरीकों से करें डिसइंफेक्ट

अगर आप अपने घर को डिसइंफेक्ट नहीं करती हैं तो आप बीमार पड़ सकती हैं। इसलिए आपको समय-समय पर घर को डिसइंफेक्ट करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-03-17, 19:59 IST

घर को साफ और डिसइंफेक्ट करना जरूरी है। गंदे घर में बीमारियां पनपती हैं। इसलिए कहा जाता है कि हमेशा घर को साफ रखना चाहिए। इसके लिए आपको किसी महंगे डिसइंफेक्ट स्प्रे की जरूरत नहीं है। आप घर में मौजूद कुछ चीजों से घर को डिसइंफेक्ट कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि घर को साफ कैसे रख सकते हैं। साथ ही नेचुरल डिसइंफेक्ट कैसे बनाएं।

नींबू का करें इस्तेमाल

how to use lemon for home disinfectनींबू का इस्तेमाल खाने से लेकर चेहरे तक पर किया जाता है। इसलिए ऐसे कई प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं, जिनमें नींबू होता है। नींबू बेहद गुणकारी होता है, इसलिए घर के कई कामों में भी नींबू काम आता है। क्या आपके बच्चे जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं? इसका कारण आपका कीटाणु वाला घर भी हो सकता है।

घर को डिसइंफेक्ट करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बे और कीड़े-मकौड़े से छुटकारा पाने में मदद करता है। आप नींबू के रस में विनेगर मिलाकर टेबल, बेड और घर के कोनों में छिड़क सकती हैं।

इन दोनों चीजों का मिश्रण बैक्टीरिया को मारने के लिए एकदम परफेक्ट है। खासतौर पर बाथरूम को डिसइंफेक्ट करना जरूरी है। वॉश बेसिन, पॉट और टाइल्स के लिए भी आप इस लिक्विड का इस्तेमाल कर सकती हैं।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड

ways to disinfect home naturallyक्या आप अपने घर को डिसइंफेक्ट करती हैं। घर में बैक्टीरिया होते हैं, जिनकी वजह से आप या आपके बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए घर को समय-समय पर डिसइंफेक्ट करना जरूरी होता है। अगर आप बीमार नहीं पड़ना चाहती हैं तो घर में हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल करें, लेकिन इसका उपयोग करते वक्त बेहद सावधानी बरतें। हाइड्रोजन पेरोक्साइड को अपनी बच्चों की पहुंच से दूर रखें। (क्लीनिंग से जुड़े हैक्स)

इसे भी पढ़ें:घर की सफाई के लिए चुटकियों में बनाएं नेचुरल क्लीनिंग प्रोडक्ट्स

व्हाइट विनेगर

white vinegar for home disinfectक्या आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ती हैं? क्या आपने कभी सोचा है इसका कारण क्या है? गंदे घर के कारण भी कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। विनेगर का इस्तेमाल खाने से लेकर घर को डिसइंफेक्ट करने के लिए किया जाता है। व्हाइट विनेगर में पानी डालें और पूरे घर में छिड़कें।

इसे भी पढ़ें:इन हैक्स की मदद से मिनटों में करें घर की सफाई

इन बातों का रखें ध्यान

  • हफ्ते में कम से कम दो बार अपने घर को डिसइंफेक्ट करें।
  • बाथरूम को डिसइंफेक्ट करना न भूलें। यह वह जगह है जहां सबसे ज्यादा कीटाणु होते हैं। इसलिए आपको रोजाना टॉयलेट को अच्छे से साफ करना चाहिए और दिन में एक बार डिसइंफेक्ट करना चाहिए।
  • किचन में खाना बनाया जाता है। इसलिए खाना दूषित न हो और इस खाने को खाकर आप बीमार न पड़े। इसके लिए आपको किचन को भी कीटाणुरहित रखना चाहिए।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।