हम सभी अपने घर में आईने का इस्तेमाल जरूर करते हैं। लेकिन समय के साथ जब यह पुराना हो जाता है तो हम इसे एक ट्विस्ट देना चाहते हैं, जिससे होम डेकोर को भी एक न्यू लुक मिल सके। यूं तो आपको मार्केट में कई तरह के डिजाइनर मिरर आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन ये वास्तव में काफी महंगे होते हैं और इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने पुराने आईने को ही एक नया रूप दें। इसके लिए आप अपने घर में पहले से ही मौजूद कई तरह की पुरानी चीजों को काम में ला सकती हैं।
इससे ना केवल आईने की खूबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं, बल्कि पुरानी चीजों को दोबारा इस्तेमाल करना भी काफी आसान हो जाता है। यह पुरानी चीजों को अपसाइकल करने का एक बेहतरीन तरीका है। इतना ही नहीं, इस तरह आप अपने घर के होम डेकोर को एक पर्सनल टच भी आसानी से दे पाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप पुरानी चीजों की मदद से अपने आईने को सजा सकती हैं-
टूटी हुई ज्वैलरी से सजाएं आईना
अगर आपके पास पुराने इयररिंग्स, बैंगल्स, नेकलेस आदि मौजूद हैं तो ऐसे में आप उसकी मदद से भी आप अपने आईने को सजा सकती हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप पुरानी व टूटी हुई ज्वैलरी को इकट्ठा करें। अब आप इन टुकड़ों को फ्रेम के चारों ओर एक पैटर्न में चिपकाएं। अगर आप अपने आईने को और भी खास बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप इन पीसेस को चिपकाने से पहले मिरर फ्रेम के मैटेलिक कलर का इस्तेमाल करें। बेहतर फिनिश के लिए आप बीड्स या ग्लिटर का भी इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Mirror Decor: मां की पुरानी बनारसी साड़ी से ऐसे सजाएं स्टैंडिंग मिरर
प्लास्टिक चम्मच से सजाएं आईना
प्लास्टिक की चम्मच, कैंची, पेंट व ग्लू की मदद से भी आईने को सजाया जा सकता है। यह आईने के मेकओवर का एक बेहद ही आसान और बजट फ्रेंडली तरीका है। इसके लिए आप चम्मच के हैंडल काट लें और बाउल वाले हिस्से को छोड़ दें। अब आप इन्हें ब्राइट या पेस्टल कलर की मदद से पेंट करें और फिर सूखने दें। आप इन्हें फूलों की पंखुड़ियों की तरह शीशे के चारों ओर सजाएं और उन्हें नीचे चिपका दें। अगर आप चाहें तो स्पून को लेयर करके 3डी इफेक्ट भी क्रिएट कर सकती हैं। घर सजाने का यह आसान तरीका आपके घर का लुक बदल देगा।
इसे भी पढ़ें- टूटे हुए कांच की मदद से ऐसे सजाएं घर
फ़ैब्रिक स्क्रैप से सजाएं आईना
पुराने फ़ैब्रिक को छोटे-छोटे टुकड़ों को हम अक्सर यूं ही फेंक देते हैं। लेकिन इसकी मदद से भी आईने को सजाया जा सकता है। इसके लिए आप पुराने फैब्रिक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। अब आप इन्हें पैचवर्क की तरह फ्रेम पर चिपकाएं। लेयर्ड इफ़ेक्ट के लिए उन्हें ओवरलैप करें। आप इसमें लेस या बटन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसे टिकाऊ बनाए रखने के लिए मॉड पॉज या क्लियर ग्लू से सील करें। इससे आपके आईना देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों