herzindagi
easy ways to decorate garden in winter

सर्दियों के मौसम में इन आसान हैक्स की मदद से सजाएं अपना बगीचा

आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप सर्दियों में अपना बगीचा कुछ खास चीजों की मदद से सजा सकती हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-01-08, 14:48 IST

सर्दियों की शुरुआत हो चुकी हैं। सर्दियों के शुरुआत के साथ ही सर्दियों के थीम के अनुसार अगर आप भी अपना बगीचा सजाने का प्लान कर रही हैं तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कम खर्च में अपने बगीचे की सजावट कर सकती हैं। बगीचे की सजावट करना इतना भी मुश्किल नहीं होता है।

हैंगिंग प्लांट की मदद से सजाएं

garden best Main

आप अपने गार्डन को हैंगिंग प्लांट की मदद से भी सजा सकती हैं। इसके अलावा अगर आपका गार्डन छोटा है तो आपको अपने गार्डन में फेयरी लाइट्स लगाना चाहिए। ठंड के दिनों में अंधेरा काफी जल्दी हो जाता है। ऐसे में शाम के समय आप चाहे तो कुछ देर के लिए लाइट्स चला सकती हैं। इससे आपका गार्डन काफी ज्यादा खूबसूरत दिखेगा। 

पुरानी साइकिल को गार्डन में लगाएं

   garden decoration

पुरानी साइकिल की मदद से भी आप अपने गार्डन की सजावट कर सकती हैं। अनोखा गार्डन तैयार करने के लिए आपको अपने गार्डन में पुरानी साइकिल को रखना चाहिए। साइकिल को आप चाहे तो कलर की मदद से कलर भी कर सकते हैं। फिर साइकिल पर कुछ हैंगिंग प्लांट लटका दें। इसे गार्डन के बीच में रखें। इन चीजों से आप अपने गार्डन को यूनिक लुक दे सकती हैं। 

इसे भी पढ़ेंः Gardening Tips: होम गार्डनिंग शुरू करने के 5 आसान टिप्स

पिंजरे में लगाएं प्लांट

पक्षी के पिंजरे को भी आप हैंग करके गार्डन में उसमें प्लाट्स लगा सकती हैं। वहीं उसमें पक्षी के खाने की चीजें भी रखें। ताकि आपके गार्डन में पक्षी भी आते रहें। कोशिश करें की पिंजरे को अच्छे से सजाएं। ताकि यह आपके गार्डन की खूबसूरती को बढ़ाएं।

इसे भी पढ़ेंः Gardening Tips: इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल, हो जाएंगे हरे-भरे

डिजाइनर पॉट लगाएं

प्लांट के लिए आपको डिजाइनर पॉट खरीदना चाहिए। अगर आपका बजट कम है तो आप खुद से भी डिजाइनर पॉट बना सकती हैं। इस तरीके का पॉट देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। कोशिश करें की आप अपने पॉट को कलरफुल रंग से सजाएं। यह आपके गार्डन की खूबसूरती को बढ़ा सकता है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

 

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।