काली पड़ गई है सफेद वॉशिंग मशीन, तो 2 मिनट में इन चीजों से हो जाएगी चकाचक

रोज-रोज वाशिंग मशीन में कपड़े धोने और उसकी अच्छे से सफाई नहीं करने की वजह से यह समय के साथ काली पड़ने लगती है। 

 

tips to Washing Machine Cleaner

वॉशिंग मशीन एक ऐसी चीज है जो हर दिन प्रयोग में लाई जाती है। सर्दियों के मौसम में इसका प्रयोग अधिक होता है, क्योंकि लोग कपड़े धोने के साथ-साथ सुखाने का काम भी मशीन में ही करते हैं। गर्मियों के मौसम में कपड़ों को सुखाने की जरूरत नहीं होती।

हर दिन प्रयोग में लाने की वजह से सफेद वॉशिंग मशीन काली पड़ने लगती है। जिसकी वजह से यह पुरानी और खराब दिखने लगती है। अगर आपके घर की वॉशिंग मशीन भी गंदी होने की वजह से खराब दिख रही है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से आप वॉशिंग मशीन को काला पड़ने और उसपर लगे जिद्दी दाग को साफ कर पाएंगे।

सिरके का प्रयोग करते हुए ध्यान रखें

clean washing machine at home

अक्सर देखा जाता है कि लोग साफ-सफाई में सिरके का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वॉशिंग मशीन पर इसका अधिक इस्तेमाल मशीन के पेंट को खराब कर सकता है। इसलिए आप सिरके का प्रयोग में पानी में डालकर ही करें। सीधा सिरके को वॉशिंग मशीन पर न डालें। आपको हफ्ते में एक बार अपने घर की वॉशिंग मशीन को सिरके की मदद से साफ करना चाहिए।(घर पर रूम फ्रेशनर कैसे बनाएं?)

  • इसके लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में तीन चम्मच सिरका मिलाना है। इसके बाद आप इसमें 1 ग्लास पानी डालें।
  • अब कॉटन की रूमाल की मदद से आप मशीन पर सिरके का घोल लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • कुछ समय बाद आप मशीन को गीले कपड़े से साफ करें। ध्यान रखें की इसी दौरान स्विच बंद रखें।
  • इस तरह आपकी घर की वॉशिंग मशीन काली नहीं पड़ेगी।

नमक का घोल बनाएं

how to clean washing machine with salt

वॉशिंग मशीन का कालापन दूर करने के लिए आपको नमक का घोल तैयार करना चाहिए। 1 ग्लास पानी में 4 चम्मच नमक मिलाएं। इसके बाद आप इसे कपड़े की मदद से मशीन पर लगाएं।(वॉश बेसिन को साफ कैसे करें)

अब आप इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सूखे कपड़े से साफ कर लें। हफ्ते में एक बार आप मशीन को इस तरह से साफ करें। ऐसा करने से सफेद मशीन काली नहीं होगी। साथ ही, अगर मशीन काली पड़ गई है, तो फिर से उसका कलर धीरे-धीरे लौटने लगेगा।

ध्यान रखें- नमक पानी में अच्छे से खोल बनाकर ही लगाएं। अगर आप मोटे नमक के टुकड़ों को मशीन पर न रगड़ें। ऐसा करने से मशीन के पेंट को नुकसान पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: इन कारणों से आती है बाथरूम से बदबू, दूर करने के लिए अपानएं ये हैक्स

नींबू का इस तरह करें इस्तेमाल

how to clean washing machine with lemon

नींबू की मदद से भी मशीन को काला होने से रोका जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले आपको 3 नींबू काटकर घोल तैयार करना है। इसके बाद आप इसमें आधा कप पानी मिलाएं और घोल को रूमाल की मदद से मशीन पर लगाएं।

10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ने के लिए बाद आप इसे साफ गीले कपड़े साफ करें। ध्यान रखें कि इस दौरान मशीन को लाइट से दूर रखें। इस तरह आपकी काली हो गई वॉशिंग मशीन का रंग वापस आ जाएगा।

ध्यान रखें- यह प्रक्रिया आपको हफ्ते में एक बार करनी होगी। इससे ही आप सफेद मशीन का कालापन खत्म कर पाएंगे।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP