गर्म पानी में मिलाएं बस 1 चम्मच ये चीज, शर्ट के कॉलर पर लगा दाग हो जाएगा साफ

अक्सर कॉलर पर लगे ये दाग कड़ी मेहनत के बाद भी पूरी तरह नहीं उतरते। जो लोग अकेले फ्लैट में या पीजी में रहते हैं उन लोगों को कॉलर साफ करना एक बड़ी समस्या लगती है।

 
shirt collar with hot water and toothpaste

ऑफिस हो या पार्टी हर कोई सफेद रंग पहनना पसंद करता है। कई लोग ऑफिस में फॉर्मल कपड़े पहनते समय सफेद रंग पहनना पसंद करते हैं। सफेद शर्ट पहनने से आपकी पर्सनैलिटी का पता चलता है। लेकिन सफेद कपड़ों का रखरखाव बहुत मुश्किल होता है।

गंदे शर्ट के कॉलर को साफ करना हर किसी के लिए एक बड़ा काम होता है। केवल दाग ही नहीं शर्ट के कॉलर पर लगा दाग भी साफ करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से कॉलर के दाग को साफ कर लेंगे। सबसे खास बात यह है कि आपको ब्रश की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

शर्ट के कॉलर को कैसे साफ करें

Easy tips to clean shirt collar

शर्ट के कॉलर को साफ करने के लिए आपको केवल दो चीजों की जरूरत होगी। सबसे खास बात यह है कि आपको इसके लिए मार्केट से महंगी चीजें भी नहीं खरीदनी नहीं पेड़गी। आपको केवल गर्म पानी और टूथपेस्ट की जरूरत है।

  • टूथपेस्ट से सफाई करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
  • इसके लिए सबसे पहले आपको मैली सफेद शर्ट को पानी में भिगोकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद आप एक बर्तन में पानी गर्म करें।
  • इसमें आप 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
  • अब आप शर्ट को पानी में से निकाले और इसपर एक खराब टूथ ब्रश की मदद से टूथपेस्ट लगाएं।
  • इसके बाद आप शर्ट पर धीरे-धीरे गर्म पानी डालें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 10 मिनट के बाद आप नींबू पर नमक लगाकर कॉलर पर रगड़ें।
  • ऐसा करने से आप देखेंगे कि कॉलर पर लगा दाग साफ हो गया है।
  • शर्ट के कॉलर पर लगा दाग साफ करने का यह सबसे आसान तरीका है।

सफेद शर्ट के कॉलर को साफ करने का दूसरा तरीका

SHIRT STAIN

  • अगर आप नींबू और नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आप सीधा टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • पहले आप एक छोटी कटोरी में आधा कप पानी गर्म करें।
  • इसमें आप टूथपेस्ट मिलाएं और ब्रश की मदद से मिला लें।
  • अब आप इसे पानी को शर्ट के कॉलर पर लगाएं और टूथब्रश की मदद से हल्के हाथ रगड़ें।
  • ध्यान रखें की पानी गर्म होना चाहिए।
  • आप देखेंगे कि शर्ट के कॉलर का दाग साफ हो गया है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP