
घर की साफ- सफाई करना बहुत आसान है लेकिन घर की नाली को साफ करना थोड़ा मुश्किल काम हो जाता है। अक्सर नाली हमारी छोटी -छोटी गलतियों की वजह से जाम हो जाती है और इसकी वजह से घर में पानी भरने लगता है। हालांकि, भरी नाली साफ हम आसानी से साफ कर लेते हैं, लेकिन पानी भरने के कारण नाली की जाली पर जंग लगने की समस्या पैदा हो जाती है।
जंग की वजह से आपके घर का लुक खराब हो सकता है। अगर आपके घर की जाली में भी जंग लगने की समस्या पैदा हो गई है, तो आज हम आपके लिए नाली की जाली से जंग हटाने के टिप्स (Ways to Clean Rusted Floor Drain Cover) लेकर आए हैं। जिसकी सहायता से आप जंग को आसानी से साफ कर सकती हैं।

आप नाली की जाल पर से जंग को हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि बेकिंग सोडा एक ऐसी चीज है जो खाना बनाने के साथ-साथ साफ-सफाई में बहुत काम आता है। लेकिन आप इसका इस्तेमाल जंग को हटाने के लिए भी कर सकती हैं क्योंकि इसके बेकिंग सोडा के अंदर एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं।
आप इसका इस्तेमाल सीधे तौर पर जंग वाली जगह पर कर सकती हैं। वहीं, अगर आप चाहें तो बेकिंग सोडा के साथ नींबू मिलाकर भी कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-नाली के पाइप को साफ करने में अब नहीं होगी परेशानी, बस अपनाएं ये टिप्स

आप जंग को साफ करने के लिए सफेद सिरके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि सफेद सिरका जंग को हटाने के लिए एक प्रभावी चीज है। सिरका आपको आसानी से किसी भी दुकान पर मिल जाएगा। आप सिरके का इस्तेमाल जंग को हटाने के साथ-साथ साफ सफाई में भी कर सकती हैं। लेकिन अगर आपकी जाली पर जंग ज्यादा लगा है तो आपको जाली को रात भर सिरके के मिश्रण में डुबाना होगा। आप इस तरह से सिरके का मिश्रण तैयार कर सकती हैं।

आपके पास जंग को साफ करने का तीसरा ऑप्शन है कि नमक। हालांकि, आपको ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है कि नमक जंग को आसानी से साफ कर सकता है क्योंकि नमक के क्रिस्टल जंग को नरम और हटाने का काम करता है। आप सादा नमक भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आप इसका मिश्रण बना सकते हैं, कैसे आइए जानते हैं। (इन 10 टिप्स एंड हैक्स की मदद से लोहे की खिड़की या अन्य चीजों पर लगी जंग को हटाएं)
नाली की जाली को क्लीन करने के लिए सबसे पहले आप जाली को निकाल लें और ऊपर बताए गए टिप्स की सहायता से जंग को साफ कर लें। इसके बाद, आप एक बाउल में डिटर्जेंट पाउडर डाल दें और फिर जाली को कपड़े की सहायता से साफ कर लें।
इसे ज़रूर पढ़ें-बाथरूम की नाली हो जाती है जाम तो इन ट्रिक्स से करें ठीक
नाली की जाली से जंग हटाने के टिप्स आपके काम आ सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।