herzindagi
Glass shower door cleaning

Glass Shower Door Cleaning: ग्लास शावर के दरवाजे पर लगे इन जिद्दी दागों को हटाने के लिए ट्राई करें ये आसान तरीके

कांच के डोर लगवाना हर किसी को पसंद होता है लेकिन उसे साफ रखना भी उतना ही मुश्किल होता है। इसके लिए आप यहां बताए गए तरीकों को ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-12-07, 14:43 IST

Shower Door Cleaning: घरों में कांच के डोर हों इसे हर कोई पसंद करता है। ऐसा इसलिए इससे घर क्लासी लगता है सबसे अलग दिखता है। लेकिन दिक्कत तब आती है जब उन्हें साफ करना पड़ता है। क्योंकि बाथरूम में लगे ग्लास डोर पर अक्सर पानी के निशान दिखने लगते हैं। जिन्हें हटाना बेहद जरूरी होता है। वरना डोर गंदा लगने लगता है। अगर आपके भी शॉवर एरिया में कांच का डोर है तो उसे यहां बताए गए आसान तरीकों से साफ करें।

सफेद सिरके से करें डोर साफ (Clean glass shower door)

Glass shower clean

सफेद सिरका सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि कांच की चीजों को साफ करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए आप इससे ग्लास शावर के दरवाजे को साफ कर सकती हैं।

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में सफेद सिरका और थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेना है।
  • फिर इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करना है।
  • अब इसे जहां-जहां दाग लगे हुए हैं उस एरिया में लगाएं।
  • इसके बाद 15 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें।
  • फिर गर्म पानी करें और सॉफ्ट कपड़े को उसमें भिगोकर कांच को साफ करें।
  • आपका ग्लास डोर बिल्कुल साफ हो जाएगा और पहले की तरह नया दिखेगा।

नींबू से चमकाएं ग्लास डोर (Tips To Remove Water Stains From Glass Door)

Glass shower cleaning tips

अगर आपको पानी के जिद्दी दाग हटाने हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट है नींबू इससे आसानी से दाग साफ हो जाते हैं।

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में 1 चम्मच नींबू का रस लेना है।
  • फिर इसमें सफेद सिरका मिलाना है। 
  • इस बात का ध्यान रखें की दोनों चीजें बराबर मात्रा में होनी चाहिए।
  • इसके बाद एक खाली स्प्रे बोतल लेनी है और इसे उसमें डालना है।
  • अब इसे जहां-जहां दाग लगे हैं वहां पर स्प्रे (हाउस क्लीनिंग टिप्स) करना है।
  • 10 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। फिर इसे सॉफ्ट कपड़े से साफ कर लें।
  • ऐसे आपके डोर पर से जिद्दी दाग साफ हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Cleaning Tips: 10 रुपए की ये चीज़ आपके घर के सभी शीशों को कर देगी बिल्कुल साफ, जानिए सबसे आसान ट्रिक

ग्लास डोर साफ करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान (Best Ways To Clean Door)

Glass showwer

  • कांच नाजुक होता है इसलिए हमेशा हल्के हाथों से इसे साफ करें।
  • कांच को साफ करने के लिए अखबार या फिर सॉफ्ट (मॉइक्रोवेव क्लीन करने का तरीका) कपड़े का इस्तेमाल करें।
  • अगर डोर जरा सा भी टूट गया है तो इसे तुरंत चेंज करा लें। वरना चोट लग सकती है।
  • ग्लास शॉवर डोर को रोजाना साफ करें इससे जिद्दी दाग नहीं लगेंगे।

इसे भी पढ़ें: इन हैक्स की मदद से मिनटों में करें घर की सफाई

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।