घर के फ्लोर की सफाई आपको समय- समय पर करते रहना चाहिए। कई बार हम ध्यान नहीं देते हैं और फ्लोर पर काले- पीले धब्बे लग जाते हैं। अगर आप भी अपने फ्लोर की गंदगी से परेशान है तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने फ्लोर की सफाई मिनटों में कर सकती हैं।
सिरका से करें फ्लोर की सफाई
काले या सफेद रंग की टाइल्स की सफाई करने के लिए आपको सिरका का इस्तेमाल करना चाहिए। सिरका की मदद से आपके टाइल्स मिनटों में साफ हो जाएगे। हालांकि सिरका को डायरेक्ट टाइल्स पर ना डालें। आपको अपने फ्लोर की सफाई के लिए सिरका और पानी का घोल तैयार करना होगा। फिर इसे आप टाइल्स पर डाल सकते हैं।
नींबू करेगा मिनटों में सफाई
नींबू की मदद से आप अपने घर के फ्लोर की सफाई कभी भी कर सकती हैं। नींबू किसी भी दाग को मिनटों में निकाल सकता है। ऐसे में अपने फ्लोर की सफाई के लिए आपको नींबू की मदद लेनी चाहिए। नींबू को आप चाहे तो एक बाल्टी पानी में निचोड़ दे। फिर इसके बाद इस पानी की मदद से पूरे घर में पोछा लगाएं।
यह भी पढ़ें:Homemade Cleaner: घर पर मौजूद इन तीन चीजों से बनाएं नेचुरल होममेड फ्लोर क्लीनर
गर्म पानी से करें फ्लोर की सफाई
आप अपने फ्लोर की सफाई गर्म पानी की मदद से कर सकती है। फ्लोर पर लगे हुए दाग को निकालना कई बार काफी ज्यादा मेहनत करनी होती है। हालांकि आप डिटर्जेंट डालकर गर्म पानी की मदद से पूरे फ्लोर को चमका सकती हैं।
यह भी पढ़ें:Cleaning Tips: घर की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
घर को खूबसूरत बनाने के लिए हम लाखों रुपये खर्च कर देते हैं। हालांकि अगर आपके घर का फ्लोर साफ नहीं है तो आप कुछ भी क्यों ना कर लो आपका घर उतना साफ नहीं दिखेगा। ऐसे में आपको घर की सफाई से ज्यादा फ्लोर की सफाई पर ध्यान होना चाहिए।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों