ट्रू कॉलर एक ऐसा ऐप है जिसकी मदद से किसी भी नंबर की जानकारी निकाल सकते हैं। इस ऐप में आपके पास अगर किसी अनजान कॉलर की कॉल आती है तो आप इस ऐप से उसकी आइडेंटिटी पता कर सकते हैं।
ट्रू कॉलर में यह फीचर आपकी कई समस्या को हल करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रू कॉलर में कई बार लोगों की गलत डिटेल भी आ जाती है लेकिन हम आपको इस लेख में बताएंगे कि कैसे ट्रू कॉलर का यूज करें बिना अनजान कॉलर की डिटेल्स पता कर सकते हैं।
क्या है ट्रू कॉलर?
यह एक ऐसा ऐप है जिससे आप अनजान कॉलर के बारे में पता चलता है। ट्रू कॉलर अपने यूजर को किसी भी नंबर की डिटेल देता है। डीटेल्स में कॉलर का नाम, लोकेशन और प्रोफेशन भी पता चलता हैं। यही नहीं आपको स्पैम कॉल के बारे में भी कॉल आने पर आसानी से पता चल जाता है। आपको बता दें कि ट्रू कॉलर का यूज आप फोन के डेटा ऑन होने पर या वाई फाई का कनेक्शन होने पर ही कर सकते हैं।
आपको बता दें कि ट्रू कॉलर की मदद से कॉल कहाँ से आयी है, सिम किसके नाम पर रजिस्टर्ड है और कॉल किस देश से आया है यह भी पता चलता है। आपको बता दें कि ट्रू कॉलर के पांच मिलियन यूजर हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Hacks: मोबाइल चार्जिंग से जुड़ी ये 5 बड़ी गलतियां जानें
ट्रू कॉलर के अलावा कौन सा ऑप्शन यूज कर पाएंगे
- आप कॉल ऐप - कॉलर आईडी एंड रिकॉर्डिंग एप्लीकेशन का यूज करके अनजान कॉलर का नाम आसानी से पता कर सकते हैं। यह ऐप आपको वो नाम दिखेगा जिसके नाम पर सिम रजिस्टर होगा।
- ऐसी स्थिति में आप यह समझ पाएंगे कि कॉलर एक ऑथेंटिक यूजर है या किसी फेक नाम से कॉल कर रहा है। आपको बता दें कि यह काफी हद तक ट्रूकॉलर की तरह ही काम करेगा लेकिन कुछ फीचर्स इसके ट्रूकॉलर से काफी अलग होंगे।
- इस ऐप की मदद से आप आसानी से यह भी पता कर पाएंगे कि आपको कॉल पहले भी उस नंबर से आ चुका है या नहीं।
- इस ऐप से आप प्रैंक कॉल को भी तुरंत पता कर पाएंगे क्योंकि कॉल आने पर आपको यह आपके फोन पर डिस्प्ले हो जाऐगा।
- वैसे तो कॉल ऐप - कॉलर आईडी एंड रिकॉर्डिंग एप्लीकेशन सिर्फ प्रैंक कॉल पकड़ने के लिए नहीं है, आप इस पर अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं और किसी भी व्यक्ति को कॉल या मैसेज भी कर सकते हैं।
- लेकिन जो व्यक्ति आपको धोखा देना चाहते हैं या किसी संस्थान के नाम पर आपको फोन करते हैं तो आप आसानी से पहचान सकेंगे।
इसे भी पढ़ें: आपका व्हाट्स एप कोई दूसरा तो इस्तेमाल नहीं कर रहा, इन तरीकों से लगाएं पता
- आप इस ऐप का प्रीमियम भी ले सकते हैं।
- इससे आप प्रैंक कॉल के नंबर को ब्लॉक भी कर सकते हैं।
- आपको इस ऐप से फ्लैश मैसेज भी मिलता है जिससे आप अनजान मैसेज भेजने वाले का नाम भी पता कर सकते हैं।
आप इस ऐप की मदद से फोन कॉल को रिकॉर्ड भी कर सकते हैं। साथ ही आप हर कॉलर के लिए अलग रिंगटोन भी सेलेक्ट कर सकते हैं।
इस ऐप के यूज से आप आसानी से अनजान कॉलर की डिटेल्स पता कर सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों