आपकी चांदी की पायल और बिछिया हो सकती है नकली, इन टेस्ट की मदद से घर पर ही लगाएं पता

Check Fake Silver: आभूषणों के बिना महिलाएं अधूरी दिखती हैं। यदि उनके पैरों में पायल और और गले में चेन न हो, तो हमेशा कुछ अधुरा सा अहसास होता है। हालांकि, इस समय केवल सोने ही नहीं बल्कि चांदी के आभूषणों के दाम भी बहुत बढ़ गए हैं। ऐसे में अगर आप गलती से भी नकली आभूषण खरीद लाएं, तो आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

check  silver jewellery at home

चांदी और सोने की चीजें खरीदते समय बहुत ध्यान रखना पड़ता है कि कहीं यह नकली तो नहीं है। मार्केट में ऐसे बहुत ठग हैं, जो हमेशा मौके का इंतजार करते हैं। चांद की वस्तुओं लोगों को ठगना आसान होता है, क्योंकि इसे देखकर पहचानना थोड़ा मुश्किल होता है।

चांदी की पायल और बिछिया ऐसी चीजें हैं, जो महिलाएं हर दिन इस्तेमाल करती हैं। इसलिए दुकानदार ऐसा चीजों में लोगों को ठगने की कोशिश करता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आप घर पर ही चांदी के गहनों क असली और नकली के फर्क को पहचान पाएंगे।

चुंबक से करें चेक

silver

चांदी की पायल नकली होती है, तो जल्दी काली पड़ जाकी है। इसलिए यह असली है या नहीं इसका पता लगाने के लिए आप चुंबक का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि चुंबक पर चांदी चिपकना या थोड़ा भी आकर्षित नहीं होना चाहिए।

  • इसके लिए सबसे पहले आप चांदी की पायल या बिछिया को एक जगह रखें।
  • इसके बाद आभूषण के ऊपर से मैग्नेट घूमाएं।
  • अगर मैग्नेट घुमाने पर चांदी थोड़ा भी हिलता है, तो समझ जाएं कि चांदी शुद्ध नहीं है।
  • आपकी चांदी की पायल और बिछिया नकली है।

चांदी के आभूषण दबा कर देखें

silver chek

चांदी के आभूषण की शुद्धता जांचने के लिए पहले आप अपनी चांदी की बिछिया या पायल को हल्के दांतों से या किसी चीज से दबाकर रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि चांदी और सोना जैसे आभूषण नाजुक होते हैं। अगर दांतों का हल्का निशान भी चांदी पर पड़ता है, तो इससे आप समझ जाएंगे कि आभूषण असली हैं।

इसे भी पढ़ें- बच्चों के चांदी की पायल हो गई है काली, तो इन टिप्स की मदद से घर पर ही चमकाएं

धातु को रगड़ कर लगाएं पता

check silver real

  • आप चांदी की पायल या बिछिया को रगड़ कर भी इसकी शुद्धता का जांच कर सकते हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले आप बिछिया को हाथ पर पकड़ें और किसी ऐसी चीज पर रगड़ें जिस पर इसका निशान बनें।
  • अगर बिछिया किसी चीज पर रगड़ने पर रंग छोड़ता है, तो समझ जाएं कि यह नकली है।
  • आभूषण को स्क्रैच करने पर ब्लैक या ग्रे कलर का रंग अगर नजर आता है, तो समझ लें की चांदी के आभूषण नकली है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik, Gold Smith_Youtube

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP